MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • Hockey World Cup2023: FIH ने लगाई मुहर- 'दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी एरेना है बिरसा मुंडा स्टेडियम'

Hockey World Cup2023: FIH ने लगाई मुहर- 'दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी एरेना है बिरसा मुंडा स्टेडियम'

Birsa Munda Hockey Stadium. ओडिशा सरकार के उस दावे की पुष्टि इंटरनेशनल हॉकी महासंघ ने भी कर दिया है, जिसमे कहा गया था कि बिरसा मुंडा स्टेडियम हॉकी का सबसे बड़ा स्टेडियम है। एफआईएच ने कहा है कि बिल्कुल नया बनाया गया बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी एरेना है जिसकी क्षमता करीब 21 हजार दर्शकों के बैठने की है। यह स्टेडियम  भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बनाया गया है। इस शानदार स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने दावा किया था कि बैठने की क्षमता के लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। 

3 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Jan 14 2023, 06:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

15 महीने में बना बिरसा मुंडा स्टेडियम 
बिरसा मुंडा स्टेडियम विश्व कप मैचों की मेजबानी के लिए 15 महीने के रिकॉर्ड समय में बनाया गया है। इस स्टेडियम में टूर्नामेंट के 44 में से 20 मैच खेले जाएंगे। शुक्रवार को भारत बनाम स्पेन के मैच में यह स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। राउरकेला के बाहरी इलाके में बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 120 एकड़ के परिसर में यह स्टेडियम बना है। करीब 200 करोड़ की लागत से 35 एकड़ क्षेत्र में यह स्टेडियम फैला हुआ है। स्टेडियम में ही वर्ल्ड कप विलेज बनाया गया है जिस पर 80 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 

25

स्टेडियम में हुआ विश्व कप का आगाज
13 जनवरी 2023 को बिरसा मुंडा स्टेडियम में ही हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का उद्घाटन मैच खेला गया। हालांकि इससे पहले इस स्टेडियम में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ था, इसके बावजूद स्टेडियम को विश्व कप के उद्घाटन मैच के लिए चुना गया। हालांकि इंटरनेशनल हॉकी महासंघ ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उन्होंने कहा कि स्टेडियम की तैयारी के बारे में उन्हें कोई संदेह नहीं था। एफआईएच के वरिष्ठ संचार प्रबंधक निकोलस मेनगोट ने कहा कि हम विश्व कप के आयोजन को लेकर हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के साथ स्थायी संपर्क में थे। राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम की तैयारियों को लेकर कभी कोई चिंता नहीं थी।
 

35

पाकिस्तान में सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम
बीजेएल विधायक शंकर ओराम ने दावा किया है कि पाकिस्तान के लाहौर में 45,000 लोगों की क्षमता वाला नेशनल हॉकी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसके बाद अमेरिका में चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम की क्षमता 30,000 है। जबकि लॉस एंजिल्स में वेइंगर्ट स्टेडियम की क्षमता 22,355) है। वहीं विश्व कप के 24 मैचों की मेजबानी कर रहे भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम की क्षमता 15,000  दर्शकों की है जबकि बिरसा मुंडा स्टेडियम की क्षमता 21,000 दर्शकों क है। इसलिए यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम नहीं है।

45

बीजेएल विधायक ने दावे को नकारा
ओडिशा सरकार के दावे के बाद सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर से बीजेएल विधायक शंकर ओराम ने जवाबी दावा किया और कहा कि यह स्टेडियम सबसे बड़ा नहीं बल्कि दुनिया का चौथा बड़ा स्टेडियम है। लेकिन एफआईएच ने कहा है कि स्टील सिटी राउरकेला में तैयार किया गया अत्याधुनिक स्टेडियम वास्तव में सबसे बड़ा ऑल-सीटर फील्ड हॉकी स्टेडियम है। एफआईएच ने एक ई-मेल में कहा है कि यह स्टेडियम न केवल वास्तुकला के मामले में अव्वल है बल्कि दुनिया में सबसे बड़ा सभी सीटर फील्ड हॉकी ऐरेना है। 
 

55

वर्ल्ड कप विलेज में यह सुविधाएं मौजूद 
बिरसा मुंडा स्टेडियम के वर्ल्ड कप विलेज में 200 से अधिक कमरे हैं। यहां कम से कम 8 टीमों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं। स्टेडियम में प्रैक्टिस पिच, ड्रेसिंग रूम, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पुल भी है। इस स्विमिंग पूल के बीच एक कनेक्टिंग टनल भी है। विश्व कप में हिस्सा ले रहीं 16 टीमों के कोच और खिलाड़ियों के पास स्टेडियम की प्रशंसा करने के अलावा कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें

Netherlands V/S Malaysia: नीदरलैंड ने मलेशिया को 4-0 से हराया, स्पीडी टाइगर्स नहीं कर पाए 1 भी गोल
 

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image2
2026 में पहली बड़ी चैंपियनशिप जीतने को तैयार 5 WWE सुपरस्टार्स, देखिए कौन-कौन...
Recommended image3
Australian Open 2026 विजेता कार्लोस अल्कारेज पर पैसों की बरसात, फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया
Recommended image4
Sports Union Budget 2026: खेलो इंडिया को लेकर मोदी सरकार का बड़ा मास्टरप्लान
Recommended image5
पीटी उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved