- Home
- Sports
- Other Sports
- मां बनने के लिए सानिया ने लिया था 2.5 साल का ब्रेक, वापसी के बाद बेटे को दी बधाई
मां बनने के लिए सानिया ने लिया था 2.5 साल का ब्रेक, वापसी के बाद बेटे को दी बधाई
नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने वापसी के बाद खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए अपने को भी बधाई दी है। सानिया ने मां बनने के लिए लगभग 30 महीने लंबा ब्रेक लिया था। इस ब्रेक के बाद सानिया मिर्जा ने अब टेनिस कोर्ट पर वापसी की है। अपनी सफल वापसी के बाद सानिया ने कहा ''मेरी जिंदगी का ये बहुत खास दिन है। करीब ढाई साल बाद मैच में मेरे बेटे और मेरे पैरेंट्स का सपोर्ट काफी अच्छा रहा और हम इस मैच को जीते भी। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद। विश्वास आपको कहीं भी ले जा सकता है।''
15

33 साल की सानिया ने टेनिस कोर्ट पर सफल वापसी की है। सानिया अपनी यूक्रेन की साथी किचेनोक के साथ WT सर्किट में होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शामिल हुई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सानिया और किचेनोक की जोड़ी ने ओकसाना कालाश्निकोवा और मियू कातो की जोड़ी को 2-6, 7-6 (3), 10-3 से हराया।
35
पहले सेट में करारी हार के बाद सानिया और उनकी जोड़ीदार ने अगले दोनों सेट जीतकर मैच में वापसी की। यह मुकाबला एक घंटा 41 मिनट तक चला।
45
सानिया और किचेनोक का सामना अगले दौर में अमेरिका की वेनिका किंग और क्रिस्टीना मैकहेल की जोड़ी से होगा।
55
सानिया ने अप्रैल 2018 में इजहान को जन्म दिया था। सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई है।
Latest Videos