- Home
- States
- Other State News
- एक विलेन ऐसा भी: पत्नी से इतनी नफरत कि बन गया सीरियल किलर, एक-एक कर 18 महिलाओं का किया मर्डर
एक विलेन ऐसा भी: पत्नी से इतनी नफरत कि बन गया सीरियल किलर, एक-एक कर 18 महिलाओं का किया मर्डर
हैदराबाद. जब किसी को प्यार में धोखा मिले तो वह विलेन बन जाता है, अक्सर ऐसी कहानियां हमने बॉलीवुड फिल्में में देखी हैं। लेकिन हैदराबाद टास्क फोर्स पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसकी रियल स्टोरी जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। जब पत्नी ने बेवफाई की तो वह सीरियल किलर बन गया। इसके बाद उसने 18 महिलाओं की हत्या कर डाली।

दरअसल, तेलंगाना के हैदराबाद में टास्क फोर्स ने 45 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। उसपर 18 महिलाओं की हत्या के अलावा कई और आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। किलर पहले अकेली महिला को सेक्स के बदले पैसे ऑफर करता था, वह महिला के साथ पहले शराब पीता और संबंध बनाकर उसकी नशे में हत्या कर देता था। इसके बाद वह महिला का सारा सामान लेकर भाग जाता था।
पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया कि पेशे से स्टोर कटर रामुलू के सीरियल किलर बनने के पीछे उसकी पत्नी का धोखा देना है। जब पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई, तो वह महिलाओं से नफरत करने लगा। नफरत इस हद तक बढ़ गई कि वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने लगा।
पुलिस ने बताया कि सीरियल किलर की शादी 21 साल की उम्र में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम करने लगी। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानी, आखिरकार एक दिन वो चली गई। तब से इसने अपराधी बनने की ठान ली।
2003 से उसने महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वह पहले महिलाओं को रुपए देकर उनके साथ सेक्स करने की डिमांड करता था। इसके बाद उनको ऐसी जगह ले जाता, जहां कोई आता-जाता ना हो। शारीरिक संबंध बनाकर हत्या कर देता।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.