- Home
- States
- Other State News
- तूफान से उबर नहीं पाया कि बारिश कहर बनकर टूटी, असम पर मौसम की बेरहम मार, देखें कुछ तस्वीरें
तूफान से उबर नहीं पाया कि बारिश कहर बनकर टूटी, असम पर मौसम की बेरहम मार, देखें कुछ तस्वीरें
दिसपुर, असम. मौसम की मार ने असम को बेहाल कर दिया है। अम्फान का खतरा टला, तो अब बारिश मौत बनकर टूट पड़ी है। असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बारिश से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। भूस्खलनों की घटनाएं दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में हुई हैं। यहां कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बता दें कि असम में भारी बारिश से 21 जिलों के करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर बह गए हैं। खेतों में पानी भरा हुआ है। असम के लोगों की जिंदगी जैसे इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। कोरोना संक्रमण के चलते अभी लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था कि मौसम का मिजाज बिगड़ गया। देखें असम में बाढ़ की स्थिति दिखाती कुछ तस्वीरें..
17

भूस्खलनों ने 20 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। वहीं, बाढ़ के चलते हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
27
यह तस्वीर असम के होजाई की है। खतरे के बीच सेल्फी अकसर हादसों का सबब बन जाती है।
37
यह तस्वीर भी असम की है। अम्फान तूफान की तबाही का मंजर है यह।
47
यह तस्वीर असम के बाढ़ग्रस्त होजाई जिले की है। हर साल ऐसे हालात बनते हैं।
57
देखें अम्फान तूफान के बाद के बर्बादी के मंजर को दिखाती हैं।
67
घर बना तालाब। ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।
77
यह तस्वीर होजाई की है। अम्फान का असर अब भी देखा जा सकता है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos