- Home
- States
- Other State News
- उत्तराखंड केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल हो सकता है क्वारेंटाइन
उत्तराखंड केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव, CM सहित पूरा मंत्रिमंडल हो सकता है क्वारेंटाइन
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि रविवार के दिन सतपाल महाराज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में कई सदस्य पॉजिटिव मिले हैं, सभी की जांच की जा रही है।

बता दें कि एक दिन पहले यानी शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उनको ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है।
सतपाल महाराज संक्रमित पाए जाने के बाद उनसे मिलने वाले सभी लोगों को क्वारेंटाइन किया जाएगा। उन अफसरों और कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं जो उनके साथ पिछले दिनों मीटिंग कर रहे थे।
बता दें कि सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट आते ही प्रशासन और सरकार में कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। उनके मिलने वालों की सूची बनाई जा रही है।
तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कुछ दिन पहले मंत्री सतपाल महाराज राज्य के गरीब और बेसाहारा लोगों को राशन बांट रहे थे। अब वही कोरोना पॉजिटिव पाए गए।