दूसरी पत्नी के 'चक्कर' में गुजरात के एक IAS बुरे फंसे
गुजरात के एक IAS अधिकारी कथिततौर पर दूसरी शादी करके बुरे फंस गए हैं। महिला ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है कि गौरव दहिया ने अंतरंग तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेल करके जबर्दस्ती शादी की। उन्होंने अपनी पहली शादी छुपाकर रखी। हालांकि IAS ने आरोपों को नकारा है।
13

अहमदाबाद. गुजरात के एक IAS अधिकारी गौरव दहिया के खिलाफ एक महिला ने गांधीनगर पुलिस में धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है। लीनू सिंह नामक महिला ने आरोप लगाया कि दहिया ने एक दिन उसे नशीली चीज पिलाकर उसे बेहोश किया। फिर अंतरंग पलों की तस्वीरें खींच लीं। बाद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर जबर्दस्ती शादी कर ली। महिला का आरोप है कि दहिया ने अपनी पहली शादी की बात भी छुपाकर रखी। महिला की एक बच्ची है, जिसका पिता वो दहिया को बता रही है। दहिया 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
उधर, दहिया ने एक अलग तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि लीनू ने सुसाइड की धमकी देकर उन्हें रिश्ता बनाने को मजबूर किया था। दहिया ने शादी की बात को एक सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची भी उनकी नहीं है।
33
महिला का आरोप है कि दहिया ने पहली शादी के बारे में न बताकर फरवरी 2018 में उसके साथ शादी कर ली। महिला ने कहा कि जब उसने गर्भपात कराने की सोची, तो दहिया ने रोक दिया। महिला ने कहा कि उसके पास हॉस्पिटल के सबूत हैं। डिलीवरी के दौरान दहिया ने पति के तौर पर कागजों पर दस्तखत किए थे। महिला ने दहिया को बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने के लिए भी चैलेंज किया। दहिया ने कहा कि उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला जिन फोटोज की बात कर रही है, उनके साथ छेड़छाड़ की गई है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos