MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • ये मौसम का जादू है: कश्मीर की वादियों से चलीं ठंडी हवाएं आधे देश को ठिठुराएंगी

ये मौसम का जादू है: कश्मीर की वादियों से चलीं ठंडी हवाएं आधे देश को ठिठुराएंगी

दिल्ली. कुछ दिनों ठंड से राहत के बाद उत्तरभारत में बर्फबारी के चलते फिर से कई कई राज्य ठिठुरने वाले हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है कि पारा फिर से लुढ़कने वाला है। इससे यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान आदि में शीतलहर चलेगी। ठंड का यह असर हुआ है कि राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में ओस जमने लगी है। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री तक पहुंच गया है। आगे देखिए मौसम का हाल...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 25 2020, 09:46 AM IST| Updated : Dec 25 2020, 11:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

यह तस्वीर कश्मीर की है। यहां मोटी-मोटी बर्फ की चादर बिछी हुई हैं। कड़कड़ाती ठंड के बीच क्रिसमस मनाया जा रहा है। इस तस्वीर को देखकर यूं लगता है, जैसे सांता बर्फ में जम गए हों।
(तस्वीर सौजन्य-greaterkashmir.com/Mubashir Khan)
 

28

यह तस्वीर गुलमर्ग स्थित सेंट मेरी चर्च की है। यहां क्रिसमस पर मुख्य आयोजन होता है। इस समय यह बर्फ की चादर से ढंका है।
(तस्वीर सौजन्य-द राइजिंगकश्मीर)
 

38

हिमालय की वादियों से उठतीं सर्द हवाएं मध्य भारत तक अपना असर दिखाती हैं। कश्मीर में पिछले कई दिनों से बर्फबारी का दौर चल रहा है। यह तस्वीर 17 दिसंबर को खींची गई थी।

(तस्वीर सौजन्य-HT Photo/ Waseem Andrabi)

48

उत्तरभारत में बर्फबारी के चलते ठंड का असर बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर में झीलें  जम गईं। पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदान की ओर बह रही हैं। संभावना है कि आगे सर्दी और बढ़ेगी। इनसेट तस्वीर जम्मू-कश्मीर की है, जबकि दूसरी जयपुर की। राजस्थान में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। यहां के हिल स्टेशन माउंट आबू में ओस की बूंदे जम रही हैं। गुरुवार को यहां का तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के दूसरे इलाकों में भी ठंड जोरों पर है। यह तस्वीर जयपुर की है।
(तस्वीर सौजन्य-दैनिकभास्कर)

58

हिमाचल प्रदेश में कड़कड़ाते की ठंड पड़ रही है। कुल्लू के लाहौल स्पीति में तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया है। यह तस्वीर काजा में 3720 मीटर ऊंचाई पर चल रहे आइस हॉकी टूर्नामेंट की है। 

(तस्वीर सौजन्य-दैनिकभास्कर)

68

बिहार में भी इस समय ठंड अच्छी पड़ रही है। यह तस्वीर पटना की है।
(तस्वीर सौजन्य-द वेदरचैनलइंडिया)

78

दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा। अभी यहां तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली अभी घने कोहरे की चपेट में है। जैसे ही कोहरा छंटेगा तापमान नीचे जाएगा।  (तस्वीर सौजन्य-द वेदरचैनलइंडिया)

88

उत्तरभारत इस समय सबसे ज्यादा ठिठुर रहा है। पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड है। पंजाब में अगले दो दिनो में बारिश के आसार हैं। इससे ठंड और बढ़ेगी। जम्मू-कश्मीर का तो और ज्यादा ठंडा हाल है
यह तस्वीर जम्मू-कश्मीर की है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved