- Home
- States
- Other State News
- इश्क का खौफनाक इंतकाम: EX बॉयफ्रेंड ने लड़की को दी ऐसी भयानक मौत कि दहली दिल्ली, सामने आया कत्ल का वीडियो
इश्क का खौफनाक इंतकाम: EX बॉयफ्रेंड ने लड़की को दी ऐसी भयानक मौत कि दहली दिल्ली, सामने आया कत्ल का वीडियो
दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सरेराह लड़िकयों की हत्या कर देते हैं। क्राइम का ऐसा ही एक मामला बिंदापुर इलाके से सामने आया है। जहां 22 साल की एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम उसके पूर्व बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है। आरोपी के साथ उसके दो अन्य दोस्त भी मौजदू थे। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंच मच गया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानिए क्या पूरी क्राइम की कहानी..क्यों किया लड़की का मर्डर...

दअसल, आरोपियों ने जिस युवती की हत्या की है, उसका नाम डॉली बब्बर था। जो अपने परिजनों के साथ ओम विहार इलाके में रहती थी। इस मामले में मुख्य आरोपी का नाम अंकित गाबा है। वहीं दो अन्य लोगों मनीष और हिमांशु हैं। कत्ल की इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आरोपी ने डॉली पर एक के बाद एक सात बार चाकू से वार किए।
बताया जाता है कि घटना वाली रात डॉली को उसके पूर्व प्रेमी अंकित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब डॉली उससे मिलने पहुंची तो आरोपी ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की पुलिस के मुताबिक, लड़की कई इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में फ्रीलांसर के तौर पर काम करती थी। वह मंगलवार की आधी रात को घर से निकली थी।
लड़की ने अपने परिवार को बताया कि वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक दोस्त के यहां जा रही है। लेकिन रात करीब 2 बजे राहगीर ने कि लड़की को तीन युवकों घेर रखा था और वह उनसे बचने के लिए शोर मचा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।
लड़की ने अपने परिवार को बताया कि वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक दोस्त के यहां जा रही है। लेकिन रात करीब 2 बजे राहगीर ने कि लड़की को तीन युवकों घेर रखा था और वह उनसे बचने के लिए शोर मचा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।
वहीं डॉली के परिजनों ने इस बात को नकारा है और उनका कहना है कि डॉली और अंकित के बीच कभी भी दोस्ती नहीं थी। ना ही हमारी बेटी उससे प्यार करती थी। बल्कि अंकित ही आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। रास्ते में आते-जाते हुए उसपर कमेंट्स करता था। जिससे वह दुखी रहती थी। आरपी की हरकतों के बारे में उसने हमें कई बार बताया भी था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.