- Home
- States
- Other State News
- इसी दुर्गम हिमालय पर लड़ा गया था 1999 में कारगिल युद्ध, देखें खास PHOTOS में कैसा है वो इलाका
इसी दुर्गम हिमालय पर लड़ा गया था 1999 में कारगिल युद्ध, देखें खास PHOTOS में कैसा है वो इलाका
लेह, लद्धाख. बात 1999 की है, जब पाकिस्तानी सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने हिमालय को छलनी करके भारत में घुसने की कोशिश की थी। यह और बात है कि भारतीय सेना ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। पाकिस्तानी सेना को सरेंडर करना पड़ा था। लेकिन इस घटना के बाद कारगिल देश में एक पहचान बन गया। इससे पहले कम लोग ही कारगिल के बारे में जानते थे। कारगिल लेह लद्दाख का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। पहले यह जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। लेकिन जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक-2019 के कानून के बनने के बाद इसे लद्दाख से जोड़ दिया गया। हिमालय पर्वत से घिरा कारगिल एक दुर्गम क्षेत्र है। यहां पहुंचने के लिए खतरनाक घाटियों और आड़े-टेढ़े रास्तों से गुजरना पड़ता है। कारगिल युद्ध को हम ऑपरेशन विजय के नाम से भी जानते हैं। यह युद्ध 1999 में मई से जुलाई के मध्य हुआ था। कारगिल कश्मीर घाटी के उत्तर-पूर्व में श्रीनगर से करीब 205 किमी दूर है। आइए देखते हैं कारगिल जिले में आने वाले कुछ गांवों और वहां के हिमालय-घाटियों की कुछ तस्वीरें...

यह है कारगिल जिले में पड़ने वाली सुरू घाटी। इसका नाम यहां बहने वाली सुरू नदी के नाम पर पड़ा है। ठंड के दिनों में जब सूर्योदय होता है, तो हिमालय रक्त-सा सुर्ख नजर आता है। यह जगह पीली वनस्पतियों से ढंकी है, इसलिए पीली भी दिखती है।
यह है कारगिल जिले की जांस्कार तहसील का एक गांव।
कारगिल का एक गांव।
कारगिल जिले की सुरू घाटी में पड़ने वाले एक गांव का दृश्य।
यह है कारगिल जिले में पड़ने वाली सुरू घाटी का विहंगम दृश्य।
कारगिल के परकाचिक ग्लेशियर का एक खूबसूरत नजारा।
यह है नमिका ला दर्रा। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला के पश्चिम भाग में नेशनल हाईवे-1 श्रीनगर-लेह के बीच पड़ता है। लद्दाख यहीं से जाते हैं।
द्रास में कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया शौर्य स्मारक।
कारगिल-लेह का दुर्गम पहाड़ी रास्ता। नजर हटी और दुर्घटना घटी।
यह है कारगिल से लेह जाने वाली सड़क। ऐसे दुर्गम रास्तों से होकर सेना बॉर्डर पर पहुंचती है।
लेह-कारगिल की दुर्गम सड़कें। यहां गाड़ियां चलाना हर किसी के साहस की बात नहीं।
कारगिल जिले की जांस्कार तहसील का एक गांव।
ऐसे कारगिल में युद्ध का अभ्यास करते हैं हमारे सैनिक।
कारगिल में बाढ़ के दौरान का दृश्य।
कारगिल जिले का एक गांव।
कारगिल में बाढ़ के दौरान आवागमन बंद-सा हो जाता है।
कारगिल की बर्फ से ढंकी खूबसूरती पहाड़ियां
कारगिल की एक तस्वीर ऐसी भी।
कारगिल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा है।
कारगिल जाने का रास्ता इतना जोखिमपूर्ण है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.