- Home
- States
- Other State News
- बादल जब फटते हैं, तो कितना चौंकाने वाला होता है यह मंजर...देखिए कुछ खास PHOTOS
बादल जब फटते हैं, तो कितना चौंकाने वाला होता है यह मंजर...देखिए कुछ खास PHOTOS
दिल्ली. देश में ज्यों-ज्यों मानसून फैल रहा है, बाढ़ के हालात भी बनने लगे हैं। कई जगह भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। वहीं, कई जगह जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत में मानसून तेजी से फैल रहा है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के अलावा गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी और बिहार को भी यही चेतावनी दी गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश के चलते असम और बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। असम में बाढ़ से गांव के गांव डूब गए हैं। वहीं, कांजीरंगा नेशनल पार्क में पानी भरने से जानवर सुरक्षित जगहों पर भागते देखे जा सकते हैं। उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे बंद करना पड़ा है। हालांकि, गोवा से केरल तक मानसून कमजोर होने से मुंबई को राहत मिली है। देखिए भारी बारिश के बाद पैदा हुए हालात की कुछ तस्वीरें...
| Published : Jul 20 2020, 11:40 AM IST / Updated: Jul 20 2020, 11:58 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
असम: अपने बच्चों के साथ सुरक्षित जगह पर जाता एक पिता। दूसरे चित्र में बाढ़ के डर से कांजीरंगा नेशनल पार्क से पलायन करते हाथी।
असम: बाढ़ में ऐसे डूब गए हैं घर।
असम: बाढ़ में गांव के गांव बर्बाद हो गए हैं।
असम: लोगों को इस तरह अपनी जिंदगी बचानी पड़ रही है।
असम: पानी भरने के बाद सुरक्षित जगहों पर जाते लोग।
असम: घरों का निचला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है।
असम: काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ से घबराकर खड़ा हिरणों का झुंड।
असम: कांजीरंगा पार्क में पानी भरने से भागते जंगली जानवर।
असम: बाढ़ में ऐसी हो जाती है लोगों की जिंदगी।
असम: बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
मुंबई: यहां जगह-जगह पानी भर जाता है।
अमृतसर: पंजाब में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली: कमर-कमर तक पानी से भरे अंडरब्रिज से निकलते लोग।
दिल्ली: भारी बारिश ने ढह गया कच्चा मकान। आगे देखिए विदेशों के हालात..
यह तस्वीर चीन के वुहान की है।
यह तस्वीर सेंट्रल चीन में बाढ़ की भयावहता को दिखाती है।
यह तस्वीर बांग्लादेश की है।