सोने के सिक्के खाने वाली एक 22 साल की लड़की की कहानी
यह कहानी कोलकाता की रहने वाली 22 साल की एक लड़की की है। मानसिक रूप से कमजोर यह लड़की भूख लगने पर जेवरात खा रही थी। जानिए कैसे हुआ खुलासा।
12

कोलकाता. सोना-चांदी को लेकर 'भूख' कइयों में होती है। लेकिन यहां मामला लालच का नहीं, पेट की भूख का है। यहां रहने वाली 22 साल की रूनी खातून के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके एक किलो 680 ग्राम सोने के सिक्के और अन्य जेवरात निकाले हैं। रूनी मानसिक रूप से कमजोर है। उसे जब भी भूख लगती, वो कोई भी गहना उठाती और गटक जाती। उसने अपने घर के सारे गहने खा लिए थे।
22
वीरभूम के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रूनी का ऑपरेशन किया गया। हुआ यूं था कि कुछ दिन पहले रूनी को पेट दर्द हुआ। जब हॉस्पिटल में डॉक्टर ने जांच की, तब पेट में धातु के टुकड़े दिखाई दिए। डॉ. सिद्धार्थ विश्वास के अनुसार पांच डॉक्टरों के दल ने युवती के पेट का ऑपरेशन किया। यह करीब सवा घंटे तक चला। ऑपरेशन के बाद रूनी पेट से सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी, आदि गहने निकले। उसके पेट से 60 से ज्यादा सोने के सिक्के भी मिले।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.
Latest Videos