MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Other State News
  • उत्तराखंड में पुष्कर राज : तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण का मेगा इवेंट, मां ने लुटाया प्यार, फैमिली फोटो भी ली

उत्तराखंड में पुष्कर राज : तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण का मेगा इवेंट, मां ने लुटाया प्यार, फैमिली फोटो भी ली

देहरादून : उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शपथ ग्रहण का मेगा इंवेंट काफी शानदार रहा। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण के साक्षी बने। सीएम पद की शपथ लेने के बाद जब धामी अपने घर पहुंचे तो वहां भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। मां ने बेटे पर खूब प्यार लुटाया। गुलाब की पंखुड़ियों से बेटे का ग्रांड वेलकम किया गया। देखिए उत्तराखंड के 'पुष्कर' के शपथ ग्रहण के मेगा इंवेंट की  Photos

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 23 2022, 07:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

शपथ ग्रहण के बाद जब मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर मां बिसना देवी का आशीर्वाद लिया। मां ने बेटे पर खूब प्यार लुटाया। बेटे को गले से लगाया और माथा चूमा। 

212

इस दौरान सीएम धामी पत्नी और पूरा परिवार मौजूद रहा। पत्नी गीता धामी और रिश्तेदारों के साथ मुख्यमंत्री ने फोटों खिंचवाई। पत्नी ने कहा, ईष्ट देव, भगवान केदारनाथ के आर्शीवाद से उन्हें प्रदेश का नेतृत्व मिला है। मुझे विश्वास है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करेंगे।

312

दूसरी बार उत्‍तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। यहां हर की पैड़ी पर गंगा पूजन किया। सीएम धामी ने नगाड़ा बजाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। ।  

412

शपथ शुरू होने से पहले परेड ग्राउंड खचाखच भर गया था। चारों तरफ नारे लगाए जा रहे थे। दोपहर ढाई बजे जैसे ही पीएम मोदी यहां पहुंचे, उसके बाद शपथ ग्रहण शुरू हुआ। सबसे पहले राज्यपाल ने धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद आठ मंत्रियों ने शपथ लिया।

512

धामी ने एयरपोर्ट और मंच पर पीएम मोदी का अभिवादन किया और समारोह में शामिल होने के लिए आभार जताया। इस दौरान पीएम ने भी झुककर उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।

612

धामी कैबिनेट के आठ मंत्रियों ने उनके साथ शपथ ली। मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज शामिल हैं।

712

यूपी के सीएम योगी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी इस समारोह में पहुंचे। उनका जोरदार स्वागत किया गया।

812

इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। मंच पर सभी दिग्गज नेता एक साथ दिखाई दे रहे थे। 

912

बड़ी संख्या में साधु-संत में इस समारोह का गवाह बने। उनके लिए अलग से मंच बनाया गया था। हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट हरिद्वार हरिराम साईं ट्रस्ट दिल्ली भारतीय योग संस्थान सोसायटी हरिद्वार के आनंद पीठाधीश्वर आनंद विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने भी शिरकत की।

1012

परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग शपथ ग्रहण देखने के लिए पहुंचे। वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची। बीजेपी समर्थक समारोह स्थल के पास भगवा रंग में नजर आए। जैसे पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ पहुंचे जोर -जोर से नारे लगने लगे। 

1112

शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि 2025 में जब उत्तराखंड अपनी 25वीं वर्षगांठ बना रहा होगा तब विकास के कई कार्य पूरे हो चुके होंगे। 

1212

राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है जब खुद का चुनाव हारने वाले नेता को सीएम की कुर्सी सौंपी गई हो। यह भी पहली बार है जब कोई सत्ताधारी पार्टी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। धामी सूबे के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
योगी आदित्यनाथ

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
Recommended image2
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
Recommended image3
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?
Recommended image4
Odisha Bandh Today: क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले रहेंगे? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Recommended image5
मनाली में बर्फीली आपदा: होटल 100% फुल, 685 सड़कें बंद, शून्य से नीचे तापमान में फंसे टूरिस्ट, Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved