युवराज सिंह ने 48 लाख रुपए में दिलाई भाई को उसकी पत्नी से 'राहत'
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह और उनकी पत्नी आकांक्षा के बीच करीब 5 साल से चली आ रही कानूनी लड़ाई आखिरकार खत्म हो गई। दोनों के बीच करीब 48 लाख रुपए में समझौता हुआ है। हालांकि कोर्ट का फैसला आना अभी बाकी है।
12

चंडीगढ़. पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर में पिछले 5 साल से चली आ रही कलह पर अब जाकर विराम लगा है। दरअसल, युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह और उनकी पत्नी आकांक्षा शर्मा के बीच कानूनी लड़ाई चली आ रही थी। बुधवार को दोनों में समझौता हो गया। इसके तहत जोरावर सिंह आकांक्षा को 48 लाख रुपए देंगे। बुधवार को एसीजेएम वरुण नागपाल की कोर्ट में दोनों की ओर से कॉम्प्रोमाइज डीड फाइल की गई। दोनों के बीच कुछ शर्तों पर समझौता हुआ है। जैसे-वे एक-दूसरे पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाएंगे, जिससे बदनामी हो। कोई शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे। मीडिया से दूरी रखेंगे। कोई क्लेम नहीं। हां, अगर किसी ने भी समझौता तोड़ा, तो कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

22
इस कम्प्रोमाइज डीड पर 23 अगस्त को सुनवाई होगी। इसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। कॉम्प्रोमाइज डीड में युवराज सिंह की मां शबनम भी शामिल हैं। शबनम ने भी आकांक्षा पर केस दर्ज करा रखे हैं। अगर समझौता हो गया, तो दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगाए गए केस वापस ले लेंगे। उल्लेखनीय है कि जोरावर और आकांक्षा की शादी फरवरी 2014 में हुई थी। हालांकि वे कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे। जोरावर ने मई 2015 में तलाक के लिए केस दायर किया था। उधर, आकांक्षा ने भी जोरावर पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा रखा है। इस मामले में 30 जुलाई 2019 को सुनवाई होगी।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos