- Home
- States
- Punjab
- बेटी के दुख में मां का रो-रोकर था बुरा हाल..तभी मिली शॉकिंग खबर, जानिए पुलिस कंट्राेल रूम में क्या आया था कॉल
बेटी के दुख में मां का रो-रोकर था बुरा हाल..तभी मिली शॉकिंग खबर, जानिए पुलिस कंट्राेल रूम में क्या आया था कॉल
लुधियाना, पंजाब. यहां के सिविल हास्पिटल से 11 फरवरी की सुबह गायब की गई दो दिन की नवजात झाड़ियों में पड़ी मिली। इस बच्ची को एक महिला उठाककर भाग गई थी। यह घटना हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरे कैप्चर हो गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि बच्ची को गायब करने वाली महिला पुलिस की सर्चिंग से डरकर उसे छोड़कर भाग गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल आया कि साहनेवाल एयरपोर्ट के पास झाड़ियों में एक बच्ची पड़ी है। ईश्वर नगर चौंकी से तुरंत एएसआई सुरजीत सैनी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्ची को सिविल हॉस्पिटल पहुंचा गया। वहां मां ने अपनी बच्ची को पहचान लिया। आरोपी महिला प्रसूता की जानकार बनकर आई थी। वो उसके साथ रही। फिर घुमाने के बहाने बच्ची को ले भागी। इस घटना के बाद से मां की हालत खराब हो गई थी। वो रो-रोकर बार-बार अपनी बच्ची को पुकार रही थी। मां रोते हुए यही कह रही थी कि उसकी बच्ची लौटा दो। इस घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया था।
15

पुलिस के अनुसार उमेश लुधियाना की एक फैक्ट्री में फोरमैन हैं। वे यहां किराये से रहते हैं। उमेश मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खूरिया गांव के रहने वाले हैं। उमेश की पत्नी 30 वर्षीय सिरभावती को शनिवार(8 फरवरी) रात करीब 2 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
मंगलवार सुबह जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज किया जाना था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह उमेश दवा लेने गया था। वहीं, सिरभावती बच्ची को बेड पर लिटाकर अपना सामान समेटने लगी। इस बीच वार्ड में आई एक महिला बच्ची को घुमाने के बहाने ले गई। आरोपी ने सिरभावती को परिचित बताकर भरोसा जीत लिया था।
35
करीब आधे घंटे बाद जब संदिग्ध महिला नहीं लौटी, तो उसकी मां को चिंता हुई। इसकी सूचना हॉस्पिटल के स्टाफ को दी गई। दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचित किया गया। अपनी बेटी गायब होने के गुस्से में पति ने हॉस्पिटल में ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने जैसे-तैसे उसे समझाया।
45
पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला सोमवार देर शाम से वार्ड में घूम रही थी। उसने वहीं एक महिला के साथ खाना भी खाया। रात में वो वहीं सोई भी। हालांकि पुलिस को बच्ची के पिता पर भी शक था। दरअसल, दो बेटियों के दम्पती ने सुबह की घटना के बारे में पुलिस को दोपहर में बताया।
55
बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची को उठाकर ले जाने वाली महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos