पति के आगे 'हारी' देश की पहली प्रोफेशनल लेडी गोल्फर, बोली, वो मुझे 9 साल से पीट रहा
चंडीगढ़. देश के जाने-माने गोल्फर दम्पती के बीच घरेलू विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। बता दें कि इरीना सिंह भारत की पहली प्रोफेशनल गोल्फर हैं। वे 7 बार की नेशनल चैम्पियन हैं। उनके पति सुजान सिंह भी प्रोफेशनल गोल्फर हैं। इरीना सिंह ने आरोप लगाया है कि सुजान सिंह उन्हें प्रताड़ित करते हैं। वे पिछले 9 साल से उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। इरीना सिंह ने सुजान सिंह के खिलाफ पुलिस में मारपीट, घरेलू हिंसा और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पहली शिकायत 2018 में की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चूंकि मामला हाईप्रोफाइल है, इसलिए खेल जगत में सनसनी फैल गई है।
15

डीएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि इरीना सिंह ने सुजान सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। FIR में सुजान सिंह के अलावा इरीना ने ससुरालपक्ष के दो और सदस्यों के नाम लिखवाएं हैं। हालांकि अभी सिर्फ सुजान सिंह के खिलाफ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
25
इरीना सिंह और सुजान सिंह की नवंबर 2010 में शादी हुई थी। इरीना सिंह की मानें तो शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे थे। लेकिन अपने पारिवारिक जीवन को बचाने के लिए वो सुजान सिंह की बातों को नजरअंदाज करती रही।
35
इरीना ने मई 2012 को एक बेटी को जन्म दिया। इसके बावजूद टॉर्चर नहीं रुका। इरीना सिंह ने आरोप लगाया कि सुजान सिंह लालची है।
45
ससुरालवाले पैसों के लिए उसे परेशान करते थे। सुजान सिंह ने उसके साथ मारपीट तक की। एसएसपी निलांबरी जगदाले को इसकी शिकायत की गई थी।
55
मामले की जांच का जिम्मा चंडीगढ़ पुलिस की 'वुमन एंड चाइल्ड सपोर्ट यूनिट' के डीएसपी चरणजीत सिंह को सौंप गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। हालांकि बाद में मामला फिर बिगड़ गया।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos