MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Punjab
  • सिंघु बॉर्डर: दिल्ली से महाराजाओं की तरह घर वापसी कर रहे किसान, जैसे जंग जीत लौटते थे पंजाब के राजा, Photos

सिंघु बॉर्डर: दिल्ली से महाराजाओं की तरह घर वापसी कर रहे किसान, जैसे जंग जीत लौटते थे पंजाब के राजा, Photos

चंडीगढ़। नए कृषि कानूनों (Farm Law) समेत एमएसपी (MSP) और बिजली बिल के मसलों के खिलाफ सालभर से चल रहा आंदोलन किसानों (Kisan Andolan) ने वापस ले लिया है। शनिवार सुबह किसानों ने सिंघु बॉर्डर (Delhi Singhu Border) खाली कर दिया है। टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) को भी किसानों ने खाली करना शुरू कर दिया है। गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर (Tikri Border) पर सुबह 10 बजे से विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके बाद सभी किसान घर लौटना शुरू कर देंगे। सिंघु बॉर्डर से लौट रहे किसान स्पीकर पर गाने बजाकर डांस कर रहे हैं और मिठाइयां भी बांट रहे हैं। किसान मोर्चा खत्म होने से एक रात पहले आंदोलनकारी किसान देशभक्ति गानों की धुनों पर गाजीपुर बॉर्डर पर जश्न मनाते नजर आए। आइए तस्वीरों में जानते हैं किसानों की घरवापसी की तैयारी और जश्न के बारे में....

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 11 2021, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

26 नवंबर 2020। आज 380 दिन हो गए। तब किसानों को दिल्ली आने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज 11 दिसंबर का दिन है। किसान शौर्य गाथा लिखकर दिल्ली से महाराजाओं की तरह घर वापसी कर रहे हैं। ठीक वैसे ही फतेह मार्च निकाला जा रहा है, जैसे पंजाब (Punjab) के राजा-महाराजा जंग जीतने के बाद वापस लौटा करते थे। इस फतेह मार्च की अगुआई सिख परंपरा के अनुसार श्रीगुरु ग्रंथ साहिब कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

इस फतेह मार्च में राजा-महाराजाओं की तरह किसानों के आगे घोड़ा गाड़ियां और किसान सेना का बड़ा काफिला चल रहा है। किसान नेता भी यही कह रहे हैं कि आज हर किसान अपना सिर ऊंचा करके पंजाब पहुंच रहा है। सम्मान से घर पहुंचेंगे। अब हम घर में ही हर दीवाली, होली, लोहड़ी, बैसाखी त्योहार मनाएंगे। फतेह मार्च में शामिल किसान मुंछों को ताव देते दिखे। 
 

312

पिछले 1 साल 15 दिन से किसान सर्दी, गर्मी और बारिश का मौसम, हर त्योहार, खास दिन दिल्ली के बॉर्डरों पर बिता कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सिंघु बॉर्डर से निकलने से पहले किसानों ने भंगड़ा डाला और जश्न मनाया। सिंघु बॉर्डर से आज जब किसान रवाना हुए तो सरबत दा भला की अरदास की गई। 

412

फिलहाल, सिंघु बॉर्डर पर अब कोई मंच नहीं है, लेकिन पंडाल से आखिरी बार अरदास की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में शुरू हुए फतेह मार्च पर फूलों की बारिश की गई। फतेह मार्च रवाना हो गया है और रास्ते में जगह-जगह पर किसानों के लिए लंगर लगाए गए हैं। 26 जनवरी के बाद ये पहला मौका है, जब देश की सड़कों पर एक बार फिर से ट्रैक्टरों की लंबी कतार देखने को मिलेगी। फतेह मार्च की अगुवाई करने वाली पालकी फूलों से सजाई गई है।

512

फतेह मार्च का पहला पड़ाव करनाल में रखा गया है। रात में किसान यहां पर विश्राम करेंगे। यहीं पर उनके लिए लंगर और रहने की व्यवस्था की गई है। रविवार सुबह इसी अंदाज में ये मार्च पंजाब के लिए रवाना हो होगा। रविवार रात का पड़ाव चार साहिबजादों के शहीदी स्थल श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा। 

612

इसके बाद ये मार्च सोमवार को श्रीअमृतसर साहिब के गोल्डन गेट तक पहुंचेगा। यहां से भव्य नगर कीर्तन निकाली जाएगी और श्रीहरिमंदिर सहिब जाएगा और वहां किसान नेता वाहेगुरू का शुक्रराना करेंगे। 

712

बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर किसान सुबह का नाश्ता करेंगे। इसके बाद रवाना होंगे। दोपहर का लंगर रास्तों में पड़ने वाले टोल प्लाजा और टोहाना में होगा। शाम का लंगर बठिंडा में चखने के बाद किसान घर पहुंचेंगे। टिकरी बॉर्डर से किसान दो काफिलों में रवाना होंगे। एक जींद की तरफ से पटियाला और दूसरा हांसी-हिसार होते हुए बठिंडा जाएगा।
 

812

घर लौट रहे किसानों के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है। कुछ जगह ड्रोन से फूल बरसाए जाएंगे। टोल प्लाजा पर किसानों के लिए पकवान भी बनाए जा रहे हैं। जिसमें खीर, हलवा-पूरी, जलेबी और रोटी सब्जी शामिल हैं। जश्न मनाने के लिए टोल प्लाजा पर डीजे का भी इंतजाम किया गया है। किसानों के काफिले के आगे लीडरशिप की गाड़ियां होंगी।

912

किसानों के घर वापसी को लेकर पुलिस अलर्ट है। पंजाब की तरफ जाने वाले हरियाणा के तमाम रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
 

1012

बहादुरगढ़ और सोनीपत में आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए शनिवार शाम तक कुछ स्थानों पर रूट भी डायवर्ट किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलिस के जवान ड्यूटी में लगाए गए हैं।

1112

किसान लंबे काफिले के साथ नाचते-गाते हुए पंजाब पहुंचेंगे। किसानों के काफिले के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत राहत दी जा सके। फतेह मार्च के लिए ट्रैक्टरों को सजाया गया है।

1212

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- आज से किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं लेकिन हम 15 दिसंबर को घर जाएंगे। फिलहाल देश में हजारों धरने-प्रदर्शन चल रहे हैं। हम पहले उन्हें समाप्त करवाएंगे और उन्हें घर वापस भेजेंगे, फिर अपने घर जाएंगे।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अमृतसर रेप केस, 5 करोड़ की मांग और राजनीतिक दबाव... अब NHRC की जांच में खुलेगा पूरा राज?
Recommended image2
पंजाब की सियासत में 'गठबंधन' की नई खिचड़ी: क्या 2020 में BJP-अकाली दल का टूटा रिश्ता फिर रचेगा इतिहास?
Recommended image3
चंडीगढ़ में 'पेट्रोल लंगर' का ऐलान, फ्री तेल के लिए उमड़ी भीड़ लेकिन बारिश ने फेरा पानी-WATCH
Recommended image4
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल जिन पर गुरुद्वारे में हुआ जानलेवा हमला? PM Modi ने फोन करके लिया हेल्थ अपडेट
Recommended image5
WATCH: क्या वाकई पंजाब में आया जॉम्बी ड्रग? BJP सांसद के शेयर वीडियो के मचा बवाल, सच कुछ और!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved