- Home
- States
- Rajasthan
- नेशनल गर्ल प्लेयर की लव स्टोरी होश उड़ा देगी: अपनी गर्ल स्टूडेंट से शादी करने महिला कोच ने करवाया सेक्स चेंज
नेशनल गर्ल प्लेयर की लव स्टोरी होश उड़ा देगी: अपनी गर्ल स्टूडेंट से शादी करने महिला कोच ने करवाया सेक्स चेंज
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर से शानदार लव स्टोरी सामने आई है। अपनी स्टूडेंट से शादी करने के लिए एक महिला कोच सर्जरी कराकर पुरुष बन गई और उसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। जेंडर चेंज कीदर्द से कराहने वाली प्रक्रिया के दौरान लड़की ने लड़का बने प्रेमी का ध्यान रखा। वो अस्पताल में साए की तरह उसके साथ रही। यह लव स्टोरी एक नेशनल प्लेयर की है, जिसका नाम कल्पना है। पढ़िए अनोखी लव स्टोरी, जो ना देखी होगी और ना ही सुनी होगी...
| Published : Nov 07 2022, 02:10 PM IST / Updated: Nov 07 2022, 07:10 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कल्पना भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपनी महिला कोच से शादी की है। महिला कोच का नाम मीरा था। जेंडर चेंज होने के बाद कोच का नाम आरव कुमार हो गया है। आरव और कल्पना ने 2 दिन पहले यानी 4 नवंबर को शादी की है।
आरव के पिता वीर सिंह ने बताया- आरव पहले मीरा थी। उनकी 4 बेटियों में से मीरा भी एक थी, लेकिन वह बचपन से ही लड़कों की तरह रहती थी और उसका शारीरिक विकास भी लड़कों जैसा था। डॉक्टरों के अनुसार- इस बीमारी को डिस्फोरिया कहा जाता है। इसके इलाज के लिए 25 दिसंबर 2019 से 2021 तक जेंडर चेंज करने की सर्जरी की गई और मीरा को पूरी तरह से लड़का बना दिया गया।
2019 से 2021 के दौरान कल्पना ने मीरा से आरव बने अपने कोच का ध्यान रखा। कल्पना डीग के राजकीय स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी और वह कबड्डी की नेशनल प्लेयर भी है।
दसवीं में पढ़ाई के दौरान उसने कबड्डी शुरू की और कबड्डी की ट्रेनिंग लेने के लिए वह मीरा के संपर्क में आई। बता दें, सर्जरी के बाद कल्पना ने मीरा का अस्पताल में गुरु-शिष्य की तरह ध्यान रखा।
जैसे-जैसे आरव सामान्य हुआ वैसे-वैसे कल्पना का प्रेम और बढ़ने लगा। दोनों के बीच में शुरू से ही लगाव था और दोनों शुरू से ही साथ रहने की तैयारी में थे। अब जेंडर चेंज के बाद मीरा से आरव बने दूल्हे ने अपनी दुल्हन कल्पना से शादी कर ली है।