- Home
- States
- Rajasthan
- एक विवाह ऐसा..दूल्हा साथ लाया एक बाराती और हो गई शादी. लेकिन साथ नहीं गई दुल्हन..सब देखते रह गए
एक विवाह ऐसा..दूल्हा साथ लाया एक बाराती और हो गई शादी. लेकिन साथ नहीं गई दुल्हन..सब देखते रह गए
जोधपुर (राजस्थान). पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जूझ रही है। इस महामारी से निपटने के लिए देशभर में 21 दिनों तक लॉकडाउन किया गया है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। ऐसे में ना तो कोई समारोह कर सकता है और ना ही शादी। कई लोगों ने अपनी शादियां टाल दी हैं। जो लोग शादी कर रहे हैं, उन्हें इस शर्त पर परमिशन दी जा रही है कि शादी में 4 या 5 लोग मौजूद रहेंगे। जो भी शामिल होंगे उनके चेहरे पर मास्क और जेब में सैनेटाइजर की बोतल होना चाहिए। सभी दूरी बनाकर रखेंगे। ऐसी ही एक अनोखी शादी राजस्थान के जोधपुर शहर में हुई। लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी।
17

दरअसल, जोधपुर शहर में रविवार रात एक शादी हुई। जहां दूल्हे जियारम ने दुल्हन संतोष के साथ सात फेरे लिए। इस विवाह मे महज 6 से 7 लोग मौजूद थे। दूल्हे के साथ बारात में सिर्फ एक बाराती ही आया था। वहीं लड़की पक्ष से भी तीन या चार लोग शामिल हुए थे। रीति-रिवाज के साथ यह शादी तो हो गई। लेकिन, दुल्हन की विदाई नही हुई। दुल्हन के पता ने कहा- हम लॉकडाउन खत्म होने के बाद गाजे-बाजे के साथ बेटी को विदा करेंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
बता दें कि जोधपुर के रहने वाले लिखमाराम भादू ने अपनी तीन बेटियों की शादी 29 मार्च को तय की थी। लेकिन लॉकडाउन के होने के चलते उसने शादी टालने का मन बना लिया। जब उसने तीनों लड़के वालों से विवाह को दो तीन महीन बाद करने की बात की तो वह तैयार हो गए। लेकिन एक पक्ष शादी को टालने के लिए राजी नहीं हुआ।
37
शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा-दुल्हन मास्क लगाकर बैठे रहे।
47
चुनिंदा परिजनों की उपस्थिति में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दूल्हा-दुल्हन।
57
यह तस्वीर हरियाणा के हिसार जिले की है। जहां शुक्रवार को दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ 5 बाराती आए हुए थे।
67
हरियाणा के सिरसा के एक गांव के रहने वाले दूल्हे ने बारात की परमिशन के लिए डीएसपी राजेश चेची को कॉल किया। कहा कि उसे हिसार में बारात लेकर जाना है। उसे परमिशन चाहिए, ताकि रास्ते में पुलिस न रोके। इस पर DSP ने मुस्कराते हुए सबसे पहले शादी की बधाई दी। फिर कहा कि अभी यह शादी न हो तो अच्छा रहेगा। अगर करनी ही है, तो शादी में 4 लोग से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसी शर्त पर परमिशन मिलेगी। इसके बाद डीएसपी ने मास्क के बारे में पूछा। दूल्हे के पास मास्क थे। इस पर डीएसपी ने कहा कि दुल्हन के लिए भी मास्क लेकर आए। अगर किसी ने मास्क नहीं लगाया होगा, तो एंट्री नहीं मिलेगी।
77
लॉकडउन के चलते हरियाणा में एक निकाह 26 मार्च को वीडियो कॉलिंग के जरिए हुआ। जहां निकाह को वीडियो कॉल पर काजी ने पढ़ाया। यह हैं खोल क्षेत्र के गांव बलवाड़ी निवासी 25 वर्षीय ईसराइल। इनका निकाह दिल्ली के द्वारका निवासी रीनू खां से हुआ है। दूल्हे पिता फजरूद्वीन ने बताया कि निकाह दिल्ली में होना था। रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके थे, इस बीच लॉक डाउन का ऐलान हो गया। लिहाजा हमने यह निकाह इस तरह पढ़वाया।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos