- Home
- States
- Rajasthan
- वांटेड के साथ पत्नी बन रह रही थी डॉक्टर की बेटी, सात फेरे से 7 दिन पहले खुशियों पर लगा ग्रहण
वांटेड के साथ पत्नी बन रह रही थी डॉक्टर की बेटी, सात फेरे से 7 दिन पहले खुशियों पर लगा ग्रहण
राजस्थान। पांच लाख के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला गुर्जर और उसकी गर्लफ्रेंड जिया उससहर सिगलीगर को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। खबर सुनने के बाद जिया और उसके डॉक्टर-माता पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- गुर्जर ने गर्लफ्रेंड को भी अंधेरे में रखा था। उसने लड़की को अपना नाम मानसिंह बता रखा था। वो 7 दिन बाद शादी करने वाले थे। जिया उसे अपने मां-बाप से भी मिलवा चुकी थी। दोनों 12 दिन से एक साथ रहते थे। मगर, पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बुधवार रात 2 बजे मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

हरियाणा निवासी मोस्ट वांटेड बदमाश पपला गुर्जर कुछ माह पहले दूसरी मराठी युवती के साथ था। मगर जिया से संपर्क होने के बाद उसने पहली वाली से दूरियां बना लीं।
जिया तलाकशुदा है। वो खुद की जिम में ट्रेनर है, जबकि उसके माता-पिता डॉक्टर हैं। वो उनसे अलग रहती है। कुछ महीने पहले जिम में उसकी पपला से मुलाकात हुई थी। जहां दोनों में दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया।
पकड़े जाने से महज दो दिन पहले ही उसने जिया के डॉक्टर पिता से मुलाकात की थी। 7 दिन बाद दोनों शादी करने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- पपला शादी करके कोल्हापुर में बसना चाहता था।
गिरफ्तारी के बाद जब जिया ने पपला से पूछा- आखिर तुम कौन हो? तब उसने कहा- मैं विक्रम गुर्जर उर्फ पपला हूं। हरियाणा व राजस्थान पुलिस ने मेरे ऊपर पांच लाख रु. का इनाम घोषित कर रखा है। सच्चाई का पता चलने के बाद वो गुमशुम हो गई।
पुलिस जिया से जब पपला के बारे में पूछताछ करती है तो वो रोने लगती है। पुलिस ने दोनों को 7 दिन की रिमांड पर लिया है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।