MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • सेना की नौकरी छोड़ सियासत में की थी एंट्री, इस वजह से जसवंत सिंह को अटलजी कहते थे अपना 'हनुमान'

सेना की नौकरी छोड़ सियासत में की थी एंट्री, इस वजह से जसवंत सिंह को अटलजी कहते थे अपना 'हनुमान'

जोधपुर. बीजेपी के दिग्गज नेता और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में दिल्ली के आर्मी अस्पताल में अंतिम साल ली। राजस्थान के बाड़मेर जिले से आने वाले जसवंत सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आए थे। वह अपने तेवर के लिए जाने जाते थे, यहां तक कि उन्होंने एक बार जो कह दिया उसे वह पूरा करके ही छोड़ते थे। इसलिए जसवंत ने बीजेपी मुंह मोड़ लिया था और साल  2014 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा। अपने आखिरी चुनावी नामांकन में उन्होंने जिस संपत्ति की जानकारी दी थी वह काफी दिलचस्प थी। उनके मुताबिक, उनके पास 51 गायें और तीन अरबी घोड़े और 19 बंदूकें बताई थीं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 27 2020, 12:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17


जसवंत सिंह वाजपेयी सरकार के लिए एक संकटमोचक की भूमिका भी निभाते थे। इतना ही नहीं वह अटल बिहारी के बेहद करीबी नेता थे। इसलिए तो वाजपेयी जी उनको अपना हनुमान कहकर पुकारते थे। जसवंत उनकी सरकार में रक्षा, वित्त और विदेश जैसे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। जसवंत सिंह के पास 7 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति थी उनके  पास 6 गाड़ियां थी जिनमें दो उनकी पत्नी के नाम हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

बता दें कि  जसवंत सिंह साल 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर भारतीय राजनीति में कदम रखा था। बीजेपी में आने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी वाली राजग सरकार में उनको 1998 से 2004 तक जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालय संभाल चुके हैं।
 

37

जसवंत सिंह अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से लगातार बीमार चल रहे थे। उनके जाने के बाद राजस्थान में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्‍य नेताओं ने शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अलग तरह की राजनीति के लिए याद किया जाएगा।

47

जसवंत सिंह को जानवरों से खासा लगाव था, इसलिए उन्होंने अपने जैसलमेर तथा जोधपुर के फार्म हाउस में विदेशी नस्लों की गायें और अरबी घोड़े रखे हुए थे। उनके पास कई प्रजाति की गाएं और घोड़े थे, वह अक्सर उनके साथ देखे जाते थे।
 

57

जसवंत सिंह साल  2009 में उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे तब उन्होंने  'भारत विभाजन और स्वतंत्रता' नाम की एक किताब लिखी थी। इस पुस्तक में उन्होंने पाकिस्तान बनाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की जमकर तारीफ की थी। जिसके चलते उनको भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

67


इतना ही नहीं जसवंत सिंह को भारत और अमेरिका के बीच दोस्‍ती का 'सूत्रधार' माना जाता है। जब भारत ने 1998 में अपना दूसरा परमाणु परीक्षण कर न केवल दुनिया को चकित किया बल्कि अमेरिकी प्रतिबंधों को भी बता दिया था कि भारत अपनी दम पर कुछ भी कर सकता है। उन्हीं के चलते  भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु डील का रास्‍ता साफ हुआ।

77


जसवंत सिंह राजस्थान से ताल्लुक रखते थे। उनका जन्म 3 जनवरी, 1938 को राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसोल गांव में ठाकुर सरदारा सिंह और कुंवर बाईसा के घर हुआ था। जसवंत सिंह की पत्नी का नाम शीतल कंवर है। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह बाड़मेर से पूर्व सांसद रह चुका है।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AIIMS Delhi: तारीखें बदलीं, साल गुजरते गए...13 साल तक नहीं हो पाई हार्ट सर्जरी, 15 वर्षीय तन्वी की मौत
Recommended image2
Rajasthan Viral Video: हाईवे पर क्यों खाना खा रहा था परिवार? सामने आया चौंकाने वाला सच
Recommended image3
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image4
उदयपुर के होटल में ठहरा परिवार, चेक-आउट पर ₹5.74 लाख का बिल देख उड़े होश, जानें फिर क्या हुआ
Recommended image5
NEET की तैयारी, 450 नंबर और फिर मौत... Kota की खुशबू के मामले में पुलिस तलाश रही जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved