- Home
- States
- Rajasthan
- शादी से पहले मंगेतर ने अपनी दुल्हन की काट दी गर्दन, हैरान कर देने वाली है वजह..एक गिफ्ट मौत तक ले गया
शादी से पहले मंगेतर ने अपनी दुल्हन की काट दी गर्दन, हैरान कर देने वाली है वजह..एक गिफ्ट मौत तक ले गया
नागौर (राजस्थान). सगाई होने के बाद हर लड़का-लड़की बड़ी बेसब्री से अपनी शादी का इंतजार करते हैं। लेकिन राजस्थान से इस मामले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मंगेतर ने सगाई के बाद अपनी होने वाली पत्नी को मुलाकत के लिए बुलाया और उसकी गर्दन काट डाली। इस घटन के बाद से पूरे इलाके में हड़कंच मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जहां उसने अपना गुनाह कबूलते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई है।

दरअसल, यह खौफनाक वारदात नागौर जिले के शेडोखन गांव की है, जहां मंगेतर ने शादी से कुछ महीने पहले अपनी होने वाली दुल्हन का कत्ल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों की दो साल पहले सगाई हुई थी। लेकिन युवक को शक हुआ की उसकी मंगेतर से किसी लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। अवैध संबंध के चलते ही उसने अपनी मंगेतर को मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी मंगेतर को नया फोन गिफ्ट देने के बहाने बुलाया था। जिसके बाद वह खेत पर बने कमरे में उसे ले गया। जहां युवक ने लड़की से प्रेम संबंध के बारे में पूछा तो उसने कुबूल कर लिया। इसी बात पर दोनों में बहस हुई और लड़के ने गुस्से में आकर मंगेतर की गर्दन कुल्हाड़ी से काट दी।
इतना ही नहीं आरोपी ने मंगेतर का कत्ल करने के बाद चुपके से खेत में ही लाश दफना दी। ताकि किसी को इस बारे में पता नहीं चप पाए। शाम तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन ने उसको फोन लगाया, लेकिन वह भी बंद बताया। फिर जब लड़के से परिजन ने इस बारे में पूछा तो कहने लगा कि हम दोनों 12 से दो बजे तक साथ थे। इसके बाद उसे घर छोड़कर चला गया था।
परिजन ने आसपास काफी तलाश की लेकिन, कहीं भी उनको बेटी नहीं मिली। वहीं जब बुधवार को खेत पर काम करने के दौरान मजदूरों को लाश दिखाई दी। उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना देकर मौके पर बुलाया। पुलिस ने लड़की के शव को बरामद कर परिजनों को सौंपा, लेकिन उन्होंने लाश को लेने से इंकार कर दिया। कहने लगे कि उनको मंगेतर पर शक है जब तक आप उसे गिरफ्तार नहीं करते हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
नागौर पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने बताया कि पूरे मामले में युवक सुखबीर से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा। हालांकि युवक ने हत्या करना कबूला है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।