MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • शहीद पति की वर्दी लेते समय जब वीरांगना और बेटी रोते हुए मुस्करा दीं, भावुक करने वाला था मंजर

शहीद पति की वर्दी लेते समय जब वीरांगना और बेटी रोते हुए मुस्करा दीं, भावुक करने वाला था मंजर

जयपुर, राजस्थान. यह तस्वीर शहीदों के परिजनों की हिम्मत को दिखाती है। ये हैं जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग अफसर कर्नल आशुतोष शर्मा की पत्नी पल्लवी और बेटी तमन्ना। जब कर्नल का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा, तो उसे लेने इन दोनों के अलावा कर्नल के भाई पीयूष भी थे। सेना के अधिकारियों ने जब पल्लवी को उनके पति की वर्दी और दूसरा सामान सौंपा, तो उसे अपने हाथों में लेते समय पल्लवी की आंखें भर आईं। बेटी भी अपने पापा का सामान देखकर रो पड़ी। लेकिन कुछ ही सेकंड में दोनों मुस्करा दीं। उन्होंने कहा कि वे(आशुतोष) अपना फर्ज निभाकर चले गए, अब बाकी की जिम्मेदारी उनकी है। आशुतोष अपनी बेटी को आईपीएस बनाना चाहते थे। पल्लवी कहती हैं कि अब उनकी बेटी पुलिस अफसर बनकर समाज की सेवा करेगी।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 05 2020, 10:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

अपने पति की वर्दी और सामान लेते समय पल्लवी ने भावुक होकर कहा कि आशुतोष का पहला प्यार वर्दी था। ग्रेजुएशन के बाद वे सेना में चले गए। हालांकि वे आईपीएस बनना चाहते थे। फिर उनका सपना बेटी तमन्ना को आईपीएस बनाना रहा। पल्लवी ने कहा कि अब वे अपनी बेटी के जरिये आशुतोष का यह सपना पूरा करेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

अपने साथियों में टाइगर के नाम से फेमस कर्नल आशुतोष शर्मा अपनी बेटी तमन्ना के बेहद करीब थे। शायद ऐसा कोई दिन नहीं था, जब वह अपनी लाडली से फोन पर बात नहीं करते थे। शर्मा ने आखिरी बार एक मई को बात की थी। उन्होंने कहा था-बेटा मैं अभी एक ऑपरेशन में जा रहा हूं, जल्द ही लौटकर आपसे ढेर सारी बातें करूंगा। 
(यह तस्वीर कर्नल के पार्थिव शरीर के जयपुर पहुंचने के दौरान की है)

311

कर्नल की पत्नी पल्लवी से आखिरी बार 1 मई को कॉल पर बात हुई थी। पल्लवी ने 21 आरआर की 26वीं वर्षगांठ पर बधाई देने उन्हें कॉल किया था। कर्नल आशुतोष करीब दो साल से हंदवाड़ा में पोस्टेड थे। पल्लवी और आशुतोष की आखिरी मुलाकात 28 फरवरी को उधमपुर में हुई थी। (यह तस्वीर कर्नल के पार्थिव शरीर के जयपुर पहुंचने के दौरान की है)

411

कर्नल आशुतोष शर्मा को आर्मी कैंपस यानी हसनपुर-खातीरोड स्थित 61 कैवेलरी के ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, अजमेर रोड स्थित पुरानी चुंगी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार हुआ।

511

आशुतोष की पार्थिव देह को पुष्पचक्र अर्पित किए गए। इस मौके पर सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।

611

बता दें कि सोमवार शाम शहीद कर्नल की पार्थिव देह जयपुर एयरपोट पहुंची थी। उनका अंतिम संस्कार पहले सोमवार को ही होना था, लेकिन कश्मीर में खराब मौसम के चलते पार्थिव शरीर शाम को जयपुर लाया जा सका।

711

जब कर्नल का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा, तो उसे लेने कर्नल के भाई पीयूष भी मौजूद थे। 

811

कर्नल आशुतोष की गिनती जांबाज अफसरों में होती थी। उन्हें दो बार वीरता पदक मिल चुका था। कर्नल ने हंदवाड़ा ऑपरेशन से पहले अपने वाट्सऐप स्टेटस पर लिखा था-'हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुक हूं।'

911

 22 अप्रैल को शादी की वर्षगांठ पर आशुतोष की पूरे परिवार से बात हुई थी।
 

1011

शहीद कर्नल की बेटी तमन्ना जयपुर के जयश्री पेडीवाल स्कूल में 6वीं क्लास में पढ़ती है। बच्ची पापा को याद करके कभी रो पड़ती है, तो कभी मुस्कराकर कहती है-मेरे पापा बहादुर थे।

1111

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शनिवार को हुई मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष सहित पांच जवान शहीद हो गए थे।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329 & 387
AUSAUS
429
Day 4
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shikhar Agrawal APO: एक ही कंपनी से खरीदे 40 विला-कॉटेज, IAS अधिकारी को क्यों किया गया APO?
Recommended image2
कौन है ये कपल जो राजस्थान में लड़ रहा पंचायत चुनाव, 145 करोड़ की संपत्ति...फिर भी कार नहीं
Recommended image3
Fake Currency Racket: शाहिद कपूर की 'फर्जी' से आइडिया, Alibaba से पेपर...ऐसे छप रहे थे नकली नोट!
Recommended image4
राजस्थान में खूनी शनिवार! एक झटके में 9 लोगों की मौत, खत्म हुआ पूरा परिवार
Recommended image5
Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved