- Home
- States
- Rajasthan
- धमाके से उड़ गया मकान..2 लोगों की दर्दनाक मौत, पलभर में लग गया राख का ढेर-मलबे में दबे कई लोग
धमाके से उड़ गया मकान..2 लोगों की दर्दनाक मौत, पलभर में लग गया राख का ढेर-मलबे में दबे कई लोग
जयपुर. देश में आए दिन गैस सिलेंडर फटने की वजह से कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा राजस्थान में हुआ। जहां एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला और एक युवक की जान चली गई। दरअसल, यह धमाका सोमवार सुबह जयपुर के ताडकेश्वर मंदिर परिसर में बने एक मकान में हुआ। हादसे में मंदिर के महंत की पत्नी मंजू और एक किराएदार अभिषेक नाम के लड़के की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों की मलबे में दबे होने की अशंका जताई जा रही है।
15

जानकारी के मुताबिक, महिला तड़के अपने घरवालों के लिए चाय बना रही थी। इसी दौरान पाइप से गैस रिसाव होने के चलते चूल्हे की आग पाइप तक आ गई और फिर सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे यह धमाका हो गया।
25
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, धमाका इतना तेज था कि पलभर में पूरा मकान राख का ढेर बन गया। जहां मलबे में महिला और एक लड़का दब गया।
35
धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
45
बता दें, सोमवार का दिन होने की वजह से ताडकेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग भगवान के दर्शन करने आए थे। लेकिन कुछ देर में वहां चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
55
हादसा मकान की पहली मंजिल पर हुआ। मकान का एक हिस्सा गिर गया है। जानकारी के अनुसार- मंदिर परिसर में बने मकान की दूसरी मंजिल पर अभिषेक (16) किराए पर रहता था। जबकि पहली मंजिल पर मंदिर के महंत गोविंद व्यास अपनी पत्नी (42) मंजू के साथ रहते थे।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos