- Home
- States
- Rajasthan
- यह तस्वीर विचलित करती है, प्यास से तड़पता हुआ ऊंट हौदी तक पहुंचा..लेकिन पानी नहीं मिला
यह तस्वीर विचलित करती है, प्यास से तड़पता हुआ ऊंट हौदी तक पहुंचा..लेकिन पानी नहीं मिला
जोधपुर, राजस्थान. यह तस्वीर विचिलत करती है। सोचिए..ऊंट एक ऐसा जानवर है, जो 7 दिनों तक बगैर पानी के रह सकता है। लेकिन रेगिस्तानी ऊंटों को इसके बाद भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। यह ऊंट पानी की तलाश में भटक रहा था। उसे लगा कि इस हौद में पानी है। प्यास से बेहाल ऊंट ने उसमें गर्दन डाली..लेकिन पानी नहीं मिलने पर उसकी ताकत जवाब दे गई। वो यूं ही हौदी में गर्दन लटकाए बैठा रहा। फिर उठ नहीं सका और मौत हो गई। इस तस्वीर ने जानवरों के प्रति सरकार की चारे-पानी के इंतजाम की पोल खोल दी है। यह मामला बाड़मेर जिले के खोखसर गांव का है। यहां हौदी तो बना दी गईं, लेकिन जलप्रदाय विभाग पानी का इंतजाम नहीं कर पा रहा। यह तस्वीर गांवों में पानी की समस्या को भी दिखाती है। गांववालों ने कहा कि हौदी में महीने में एक-दो बार ही पानी आता है।

गांववालों का कहना है कि चारे-पानी के अभाव में पशुओं का हाल बेहाल है। खासकर ग्रामीण अंचलों में तो क्या जानवर और क्या इंसान..किसी को भी सरकार पानी मुहैया नहीं करा पा रही है।
आगे देखें पशु-पक्षियों और इंसान के बीच के रिश्ते की कुछ तस्वीरें। यह आपको याद दिलाती हैं कि जरूरत पड़ने पर इन पशु-पक्षियों की मदद करनी चाहिए..
यह तस्वीर बांग्लादेश की है।
यह तस्वीर नई दिल्ली की है।
यह तस्वीर काजीरंगा नेशनल पार्क की है।
यह तस्वीर नई दिल्ली में खींची गई। जीव-जतुओं का इंसानों का गहरा नाता है। इनकी ख्याल रखना लोगों का दायित्व है।
यह तस्वीर लखनऊ की है।
यह तस्वीर कर्नाटक के कुशलनगर स्थित हाथी कैंप की है।
यह तस्वीर श्रीनगर की है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।