MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • जयपुर के इस लग्जरी रिसॉर्ट में लुत्फ उठा रहे हैं MP के कांग्रेस विधायक, एक दिन का किराया लाखों में..

जयपुर के इस लग्जरी रिसॉर्ट में लुत्फ उठा रहे हैं MP के कांग्रेस विधायक, एक दिन का किराया लाखों में..

जयपुर. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनको दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया खेमे के 22 विधायक भी भाजपा में ज्वाइन कर सकते हैं। अगर मध्य प्रदेश की विधान सभा में एमएलए की संख्या कम होती है तो अब कमलनाथ सरकार गिर सकती है। इसलिए एमपी कांग्रेस सरकार ने अपने विधायकों को महफूज रखने के लिए राजस्थान भेजा है। जहां उनको जयपुर के  लग्जरी रिसॉर्ट ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में रखा गया है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 11 2020, 06:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
बता दें कि बुधवार को करीब दोपहर तीन बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस के 91 विधायक ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम अशोक गहलोत, महासचिव मुकुल वासनिक समेत कई बड़े नेता भी रिसॉर्ट में मौजूद हैं। विधायकों के पहुंचने के बाद रिसॉर्ट के गेट बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई। इन विधायकों को एक चार्टर प्लेन से जयपुर लाया गया है।
213
जैसे एमपी कांग्रेस के यह विधायक जयपुर पहुंचे तो राजस्थान के सीएम गहलोत ने इन विधायकों का गुजिया और मठरी खिलाकर स्वागत किया।
313
जयपुर में यह लग्जरी रिसॉर्ट जयपुर के दिल्ली रोड पर स्थित है। जिसका एक दिन का एक विला का किराया 18 से लेकर एक लाख तक है। वहीं पूरे रिसॉर्ट का एक दिन का किराया लाखों में ह। इस रिसॉर्ट में फाइव स्टार होटलों जैसी सारी सुविधाए हैं।
413
जानकारी के मुताबिक, यह सभी विधायाक तीन से चार दिन इस लग्जरी रिसॉर्ट में मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाएंगे। 16 मार्च को मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हो सकता है। उसी वक्त वह भोपाल लौटेंगे।
513
जानकारी के अनुसार के मध्य प्रदेश के विधायकों के लिए होटल ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट में 42 कमरे बुक करवाए गए हैं।
613
बता दें कि एमपी के सीएम कमलनाथ ने अपने विधायकों के खेमे बदलने के डर सता रहा है। इसलिए उन्होंने अपनी ही पार्टी के राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की सुरक्षा में अपनी सरकार एमएलए को जयपुर भेजा है।
713
इस लग्जरी रिसॉर्ट ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में विदेशी पर्यटक आकर रुकते हैं। इतना ही नहीं देश के कई बड़े बिजनेसमैन और राजनेता यहां से शादी करते हैं।
813
रात के समय इस लग्जरी रिसॉर्ट ब्यूना विस्टा का नजारा कुछ इस तरह दिखाई देता है।
913
अंदर से कुछ ऐसा दिखता है ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट।
1013
बता दें कि पिछले साल महाराष्ट्र में सरकार बनाने के दौरान भी महाराष्ट्र कांग्रेस विधायकों को जयपुर के ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में रखा था।
1113
बुधवार दोपहर ढाई बजे मध्यप्रदेश कांग्रेस के 91 विधायक जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
1213
मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायकों के लिए मिठाई लेकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे राजस्थान सरकार के अधिकारी।
1313
जयपुर एयरपोर्ट से एमपी के सभी विधायकों को लग्जरी बसों के जरिए रिजॉर्ट ले जाया गया।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PM Modi Ajmer Visit : हाथ में तस्वीरें और जुंबा पर मोदी-मोदी के नारे, पीएम की एंट्री की 5 तस्वीरें
Recommended image2
नागौर में दर्दनाक हादसा: 9 साल की बहन की हार्ट अटैक से मौत, इसी तरह भाई की भी जा चुकी है जान-Video
Recommended image3
Barmer Shocking Video: सेंटर के बाहर से 12वीं का छात्र किडनैप, वो चिल्लाता रहा और भीड़ के सामने उसे उठा ले गए
Recommended image4
घोड़े पर सवार राजस्थानी ताऊ, पीठ पर blinkit का थैला-जानें वीडियो का सच
Recommended image5
Jodhpur Horror: एक साथ दुल्हन बनने वाली थी 2 सगी बहने, फेरों से चंद घंटे पहले दोनों ने किया सुसाइड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved