- Home
- States
- Rajasthan
- भारत की 35 करोड़ महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं ये सुपर दादी, लंदन में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड
भारत की 35 करोड़ महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं ये सुपर दादी, लंदन में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड
जयपुर. भारत में वर्तमान में करीब 75 करोड़ महिलाएं वर्ग है। इनमें से करीब पैंतीस करोड़ बीस साल से उपर है। इन पैंतीस करोड़ महिलाओं के लिए जयपुर की रहने वाली 57 साल की सुपर दादी ने बड़ी मिसाल कायम कर दी है। उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है उसको जान हर कोई उनको सलाम कर रहा है। ऐसा रिकॉर्ड कायम करने वाली ये दादी एकमात्र भारतीय महिला बन गई हैं। आइए जानते हैं किया क्या कारनामा जिससे मच गई सनसनी...

दरअसल. साइकिल चलाने में चैंम्पियन सुपर दादी रेणु सिंघी ने लंदन में आयोजित हुई एक साइकिल प्रतियोगिता मे पिछले दिनों नाम कमाया है। उन्होंने पंद्रह सौ किलोमीटर से भी ज्यादा तक साइकिल दौड़ाई और दुनिया से आए 1900 साइकिलिस्ट को पछाड़कर अवार्ड जीत लिया। ऐसा करने वाली वे भारत की इकलौती महिला शक्ति हैं। .
जयपुर में रहने वाली रेणु 57 साल की हैं। वे जयपुर के एक निजी कॉलेज में एडवाइजर हैं। उन्होनें बताया कि छह साल पहले एक दोस्त ने उन्हें साइकिल चलाने के लिए मोटिवेट किया। गुर सिखाए और पूरी जानकारी दी। उसके बाद तो कई नेशनल और इंटरनेशल इवेंट में हिस्सा लिया और कईयों में जीत दर्ज की। हाल ही में लंदन में आयोजित होने वाली दुनिया की बड़ी साइकिल प्रतियोगिताओं में शामिल लंदन एडिनबर्ग लंदन 2022 में वे विजेता रहीं है।
रेणु जब जीतकर जयपुर लौटीं तो रविवार को उनके स्वागत का कार्यक्रम जयपुर में रखा गया। हर दिन अलग अलग संस्थाओं के द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। अपने मोटिवेशन के बारे में उन्होंने बताया कि करीब छह साल पहले जेसीसी के प्रेसीडेंट सुनील शर्मा ने उन्हें साइक्लिंग करने के लिए मोटिवेट किया था।
रेणु जब जीतकर जयपुर लौटीं तो रविवार को उनके स्वागत का कार्यक्रम जयपुर में रखा गया। हर दिन अलग अलग संस्थाओं के द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। अपने मोटिवेशन के बारे में उन्होंने बताया कि करीब छह साल पहले जेसीसी के प्रेसीडेंट सुनील शर्मा ने उन्हें साइक्लिंग करने के लिए मोटिवेट किया था।
प्रतिभागियों को इंग्लैंड की राजधानी लंदन से शुरुआत कर स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग होते हुए संपूर्ण यूनाइटेड किंगडम में 1550 किलोमीटर साइक्लिंग कर वापस लंदन पहुंचना था। यह कोई सामान्य राइड नहीं थी, बल्कि इस राइड के लिए 128 घंटे की समय सीमा तय की गई थी।
रेणु ने कहा कि उन्होंने यह सफर 124 घंटे व 32 मिनट में पूरा किया। भारत से इस इवेंट में 171 प्रतिभागी और थे और वे सभी पुरुष थे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह लगातार 600 किलोमीटर साइक्लिंग कर पांच बार सुपर रेंडोन्नेर का स्टेटस हासिल कर चुकी हैं।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।