MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • ये है साइको रेपिस्ट जीवाणु,महिलाओं से ज्यादा लड़कों, किन्नरों और पुरुषों को बनाता था हवस का शिकार

ये है साइको रेपिस्ट जीवाणु,महिलाओं से ज्यादा लड़कों, किन्नरों और पुरुषों को बनाता था हवस का शिकार

जयपुर (Rajasthan,) । साइको रेपिस्ट सिकंदर खान उर्फ जीवाणु को दो दिन पहले जयपुर मेट्रो पोक्सो कोर्ट-3 ने उम्र कैद की सजा सुना दी है। यह सजा शास्त्री नगर इलाके में आठ साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में सुनाई गई है। बताते हैं कि वह महिलाओं की तुलना में कम उम्र के लड़कों का यौन शोषण करता था। अब तक 25 से ज्यादा नाबालिग बालकों को अपने शिकार बनाया। इतना ही नहीं, 40 पुरुषों और किन्नरों के साथ भी अप्राकृतिक यौन शोषण कर चुका है। लेकिन, उसके खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में सिर्फ 12 केस दर्ज हैं। जिनमें वह 6 बार जेल जा चुका है। आइये जानते हैं इस साइको रेपिस्ट सिकंदर खान उर्फ जीवाणु की कहानी।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 29 2020, 06:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सिकंदर खान उर्फ जीवाणु को साल 2001 में चोरी की पहली वारदात करने पर पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद उसने नकबजनी की दो अन्य वारदातों को अंजाम दिया। लेकिन, बाद में जमानत पर बाहर आ गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26


साल  2011 में मुरलीपुरा से एक बच्चे को ब्रेड दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को पानी की टंकी में डाल दिया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई, लेकिन वह 2015 में जेल से जमानत पर बाहर आ गया था।
 

36


जेल से बाहर आने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसके बाद उसने भट्टा बस्ती इलाके में दो बच्चियों से छेड़छाड़ की थी। तब लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन वह पुलिसकर्मियों पर ही जानलेवा हमला कर भाग निकला था।

46


जीवाणु ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह शास्त्री नगर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करना चाहता था। कोटा में फरारी के दौरान अपने परिचित को बताया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या नहीं करना उसकी सबसे बड़ी भूल रह गई।

56


अचानक 22 जून को व 1 जुलाई 2019 को भट्‌टा बस्ती इलाके में दो मासूम बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने की वारदातों के बाद जीवाणु चर्चाओं में आया। सीसीटीवी फुटेज और मुरलीपुरा थाने में दर्ज उसके आपराधिक रिकॉर्ड से पहचान हुई। जिसे कोटा से पकड़ा गया।

66


महज 23 दिन में जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया। साथ ही कोर्ट में 36 गवाहों के बयान करवाए।मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया। अभियोजन साक्ष्य छह मार्च 2020 तक पूर्ण हो गए। तब महज एक साल में जीवाणु को दो दिन पहले आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Forecast 18 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-MP तक बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक; जानें 7 राज्यों का मौसम
Recommended image2
खाने में कीड़े, सफाई का बुरा हाल और वार्डन पर बदसलूकी का आरोप! 50 छात्राओं ने सुनाई कहानी
Recommended image3
Weather Update 17 August 2026: दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक बारिश, राजस्थान में 41°C, जानें पूरे मौसम का हाल
Recommended image4
वंदे मातरम् पर बवाल! अमित शाह ने सोनिया गांधी को सुनाई खरी-खोटी, बोले- देश कभी माफ नहीं करेगा!
Recommended image5
Weather Forecast 16 August 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, MP और छत्तीसगढ़ में बारिश-तूफान, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved