MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Rajasthan: बड़े कमाल का है ये ऊंट, 10 साल में कमाए सवा करोड़, AC में रहता, दूध-घी पीता, डांस भी करता, Photos

Rajasthan: बड़े कमाल का है ये ऊंट, 10 साल में कमाए सवा करोड़, AC में रहता, दूध-घी पीता, डांस भी करता, Photos

अलवर। राजस्थान के अलवर में मत्स्य उत्सव (Matsya Utsav 2021) मनाया जा रहा है। इसमें सीकर के सांचौर से मांगीलाल का एक ऊंट भी पहुंचा है। ये ऊंट बड़े कमाल का है। इसकी कला देखते ही आंखें थम जाती हैं। इस ऊंट का नाम राजा रखा गया है। ये दूध पीता है और घी खाता है। एसी कमरे में सोता है और मालिक के इशारों पर जबर डांस (Dancing camel) करता है। फिलहाल, इस ऊंट ने सभी का मन मोह लिया है। इस ऊंट ने 10 साल में करीब सवा करोड़ रुपए कमाकर दिए हैं। मांगीलाल इस ऊंट पर करीब 15 हजार रुपए महीने खर्च करते हैं। आईए जानते हैं इस ऊंट की खासियतें....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 02 2021, 09:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

इसलिए खास है ये ऊंट
अलवर में तीन दिन के मत्स्य उत्सव में सीकर के मांगीलाल के पालतू ऊंट राजा को बुलाया गया था। जिस पर प्रशासन ने डेढ़ लाख रुपए खर्च किए। मांगीलाल सीकर के सांचौर से इस उत्सव में आए थे। उन्होंने बताया कि उनका ऊंट गर्मियों में AC में रहता है। सुबह-शाम गाय का दूध पीता है। उसे घी भी खिलाया जाता है। ऊंट की डाइट पर हर महीने करीब 15 हजार रुपए खर्च होते हैं। इस ऊंट से उन्होंने पिछले 10 साल में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए कमा लिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

ऊंट की कमाई कैसे होती है...
मांगीलाल बताते हैं कि वे देश के कई प्रदेशों में हर साल अनेक कार्यक्रमों में जाते हैं। जो प्रशासन, संगठन और क्लबों की तरफ से आयोजित कराए जाते हैं। एक जगह पर जाने के करीब 1 से 2 लाख रुपए मिलते हैं। जैसे अलवर में आने के डेढ़ लाख रुपए मिले हैं। इन कार्यक्रमों में ऊंट आमजन का मनोरंजन करता है।

38

ऊंट की अपनी गाड़ी भी है...
ऊंट का खासा ख्याल रखा जाता है। इसलिए मांगीलाल ने उसके लिए पिकअप वाहन भी खरीदा है, ताकि वह आसानी से कहीं भी कार्यक्रमों में आ-जा सके और उसे परेशानी ना हो।

48

ऊंट का कमाल देखिए...
ये ऊंट चारपाई पर खड़े होकर जंप और डांस करता है। मालिक की गर्दन पकड़ता है और उसकी छाती पर पैर रखता है। इसके लिए खुद मांगीलाल ट्रेनिंग देते हैं। आदमी की भाषा भी समझता है। उसे बोलकर बैठाया जाता है और बोलकर ही खड़ा कर दिया जाता है। 

58

बड़ा समझदार है ये ऊंट
राजा ऊंट मालिक की गर्दन को मुंह में पकड़ लेता है, लेकिन समझदार इतना है कि मुंह को दबाता नहीं है। मालिक की छाती पर पैर रखता है, लेकिन वजन को बैलेंस करता है। इसी बहाने आमजन का मनोरंजन करता है। चारपाई के ऊपर चढ़कर जंप लगाता है। इसके अलावा जबर डांस करता है।

68

ये है एक दिन की डाइट
राजा हर रोज 10 लीटर दूध पीता है। दिन में 300 ग्राम घी खाता है। एसी और कूलर में रहता है। ऊंट (Special camel) के मालिक इसे अपने बेटे की तरह पालते हैं। राजा की उम्र 17 साल है। राजा जब छोटा था, तब इसे मांगीलाल ने खरीदा था। 
 

78

बेचना नहीं चाहते हैं मांगीलाल
मांगीलाल का दावा है कि राजा की करोड़ों में कीमत लग चुकी है। प्रतिदिन लोग इसे खरीदने के लिए आते हैं, लेकिन वो उसे नहीं बेचना चाहते हैं। राजा धमाल करता है और भांगड़ा करता है। कई तरह की अनोखी कलाएं करता है।

88

शादी कार्यक्रमों में भी लेकर जाते ऊंट और घोड़ा
मांगीलाल कहते हैं कि राजा उनके परिवार के सदस्य की तरह है। उनकी सारी बात मानता है। सभी इशारे समझता है। उन्होंने बताया कि उनके पास दो ऊंट और दो घोड़े हैं। दोनों ही शादी कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कला का प्रदर्शन करते हैं।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(96.4 ov)302/7
AUSAUS
-
Day 3 - Session 2
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Recommended image2
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?
Recommended image3
Bikaner-Delhi Flight: 25 अक्टूबर से बदल जाएगा हवाई सफर, यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर
Recommended image4
चुरू डबल मर्डर: खतरनाक है इस जल्लाद पिता की कहानी, इकलौते बेटे-बहू की हत्या कर पोती को बनाया अनाथ
Recommended image5
Air India Flight: हाइजैक अलर्ट, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट वाला मैसेज!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved