MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • 10 स्पॉट, जो राजस्थान को बनाते हैं और खूबसूरत, जिन्हें देखने अमेरिका-इंग्लेंड से आते हैं लोग, देखिए Photos

10 स्पॉट, जो राजस्थान को बनाते हैं और खूबसूरत, जिन्हें देखने अमेरिका-इंग्लेंड से आते हैं लोग, देखिए Photos

जयपुर : आज राजस्थान दिवस (Rajasthan Foundation Day 2022) है। 72 साल पहले साल 1949 में आज ही के दिन 22 रियासतों को मिलाकर राजपूताना से राजस्थान बना था। यहां की विरासत दुनिया में एक अलग ही पहचान रखती है। यहां कई ऐसी ऐतिहासिक जगह हैं जो इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। यहां के सुंदरता और इतिहास को जानने न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के तमाम देशों से लोग आते हैं। उन्हें यहां का शाही अंदाजा खूब भाता है। राजा-महाराजाओं के भव्य महल और राजसी किले आज भी यहां मौजूद हैं। ऊंट की सवारी हो या फिर रेत का समंदर, राजस्थान के माथे पर सुंदरता का चार चांद लगाते हैं। स्थापना दिवस पर देखिए 10 जगहों की फोटोज जो राजस्थान को बनाते हैं और भी खूबसूरत..

7 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 30 2022, 12:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

हवा महल, जयपुर 
हवा महल (Hawa Mahal) को ताज के आकार में बनाया गया है। सवाई प्रताप सिंह को भगवान कृष्ण का बहुत बड़ा भक्त माना जाता था। इसलिए कुछ लोग इसकी तुलना भगवान कृष्ण के मुकुट से भी करते हैं। पिरामिड के आकार के कारण यह स्मारक सीधी खड़ी है। यह पांच मंजिला इमारत है, लेकिन ठोस नींव की कमी के कारण यह घुमावदार और 87 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। हवा महल में 953 खिड़कियां हैं जो राजपूत महिलाओं के लिए बनवाया गया था। हवा महल पांच मंजिला इमारत है, लेकिन कोई सीढ़ियां नहीं हैं। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

नाहरगढ़ फोर्ट, जयपुर
अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है नाहरगढ़ किला (Nahargarh Fort) दिखने में जितना अद्भुत है उतना ही विशाल भी। किले को जयसिंह द्वितीय ने सन् 1734 में बनवाया था। जो एक विशाल दीवार द्वारा जयगढ़ किले से जुड़ा हुआ है। आमेर और जयगढ़ किले की ही तरह ये किला भी शहर की सुरक्षा का काम करता है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं।कई मशहूर फिल्मों जैसे रंग दे बसंती और जोधा-अकबर फिल्मों के कई सीन यहां शूट हुए हैं। पहले इस किले का नाम सुदर्शनगढ़ था जिसे बाद में बदलकर नाहरगढ़ रखा गया। रानियों के लिए अलग-अलग और बहुत ही सुंदर खंड हैं। नाहरगढ़ किले से पूरे शहर का नजारा बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। यह किला 700 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। 

310

जूनागढ़ किला, बीकानेर
जूनागढ़ किले को राजस्थान का 'ताज' कहा जाता है। यह बीकानेर का बेहद खास किला है। इसकी खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है। इसका निर्माण 1478 में महाराजा राव बीका ने करवाया था। उन्हीं के नाम पर शहर का नाम बीकानेर पड़ा। इसकी एक और खासियत है कि इस पर कई आक्रमणकारियों ने हमला किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। जूनागढ़ किला मुगल, गुजराती और राजपूत कलाओं का अद्भुत मिश्रण है। इस किले में शीशे और लाख का काम बेहद खूबसूरती से किया गया है। इस किले एक बड़े हिस्से को अब म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। यहां घूमने के लिए भारत के साथ विदेश पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं।

410

जल महल, जयपुर
जल महल जयपुर के मानसागर झील के मध्‍य स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। जलमहल पांच मंजिला इमारत है जिसकी चार मंजिल पानी के भीतर बनी हैं और एक पानी के ऊपर नजर आती है। 300 साल पहले 1799 में आमेर के महाराज ने इस महल का निर्माण करवाया था। 15 वीं शताब्दी में इस क्षेत्र में अकाल पड़ने के बाद आमेर के शासक ने बांध बनाने का निश्चय किया ताकि आमेर और अमागढ़ के पहाड़ों से निकलने वाली पानी को इकठ्ठा किया जा सके। पानी की निकासी के लिए पानी के भीतर तीन दरवाजे बनाए गए और मानसागर झील बनाकर तैयार की गई। झील की सुंदरता राजाओं के आकर्षण का केंद्र थी। राजा अक्सर नाव में बैठ सैर किया करते थे। राजा सवाई जयसिंह ने झील के बीचों-बीच महल बनाने का निश्चय किया ताकि वह अश्वमेघ यज्ञ के बाद अपनी रानी और पंडितों के साथ झील के मध्य में शाही स्नान करवा सके। 

510

जैसलमेर फोर्ट
जैसलमेर फोर्ट (Jaisalmer Fort ) को जो भी पर्यटक देखने आता है वह पूरी तरह आश्चर्य से भर जाता है। त्रिकुटा हिल पर बना जैसलमेर फोर्ट अपनी बेहतरीन संरचना के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसका निर्माण साल 1156 में भाटी राजपूत राजा रावल जैसल ने कराया था। 1294 के आसपास, भाटी साम्राज्य को अलाउद्दीन खिलजी द्वारा 8 से 9 साल की घेराबंदी का सामना करना पड़ा। 1551 के आसपास रावल लूनाकरण के शासन के दौरान, किले पर फिर से अमीर अली ने हमला किया था। जिसके बाद राजा को अपनी बेटी की शादी हुमायूं के बेटे अकबर से करनी पड़ी। इसके बाद किले पर आक्रमण होने से बच गया ओर किले को सुरक्षित बचा लिया गया। आज भी लोग यहां घूमने आते हैं और इसकी सुंदरता की कसीदें पढ़ते हैं।

610

सिटी पैलेस, जयपुर
सिटी पैलेस (city palace) राजस्थान का सबसे खूबसूरत आकर्षण में से एक है। इस महल को 1729 से 1732 के बीच महाराजा सवांई जयसिंह ने बनवाया गया था। खूबसूरती के मामले में यह महल बहुत ही शानदार है। इसमें कई महल हैं, चंद्र महल और मुबारक महल। इसका आंगन, इसकी इमारतें इतनी खूबसूरत बनाई गए हैं कि जो यहां आता है, एक बार उसका मन यहीं बस जाने का करता है।

710

आमेर किला, जयपुर 
आमेर किला (Amber Fort) जयपुर का एक बहुत बड़ा किला है। यहां विदेशों से भी बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। जयपुर से 11 किलोमीटर की दूरी पर बसे इस किले को गुलाबी और पीले बलुआ पत्थरों से बनाया गया है। इस किले का निर्माण 16वीं सदी में कराया गया था। किला राजा मान सिंह के समय में बनना शुरू हुआ था, लेकिन राजा सवाई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह प्रथम के समय में भी इसका निर्माण कार्य चलता रहा। इसे अंबर किले के नाम से भी जाना जाता है। जो मां अंबा देवी के नाम पर रखा गया है। यहां रहने वाले मीणाओं का मां दुर्गा में गहरा विश्वास था और उन्होंने मां के नाम पर ही इस किले का नाम रख दिया। 

810

विजय स्तंभ, चित्तौड़गढ़
विजय स्तंभ (Vijay Stambh) चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। इसका निर्माण चित्तौड़गढ़ दुर्ग के ऊपर करवाया गया है। विजय स्तंभ को जीत का प्रतीक माना जाता है, विजय स्तंभ का निर्माण महाराणा कुंभा ने 1448 ईस्वी में करवाया था। महाराणा कुंभा ने अपने इष्ट देव भगवान विष्णु के लिए इस विजय स्तंभ का निर्माण करवाया। विजय स्तंभ के अलावा इसे विष्णु स्तंभ के नाम से भी जाना जाता है। यह एक 9 मंजिला इमारत है जिसकी ऊंचाई 122 फीट और चौड़ाई 30 फीट है। इस स्तंभ के आंतरिक और बाहरी क्षेत्र में भगवान और देवी देवताओं की सुंदर-सुंदर मूर्तियां उत्कीर्ण है। इन मूर्तियों में ब्रह्मा जी, विष्णु जी, उमामाहेश्वर, लक्ष्मी नारायण, सावित्री, हरिहर, अर्धनारीश्वर और माता महालक्ष्मी जी की बहुत ही कलात्मक मूर्तियां उत्कीर्ण है। विजय स्तंभ के ऊपर जाने के लिए 157 सीढ़ियां बनी हुई है। 

910

माउंट आबू, सिरोही
माउंट आबू (Mount Abu) राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, जो अपने शांत और हरे-भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। माउंट आबू पर्यटन स्थल अरावली रेंज में पथरीले पठार पर मौजूद है, जो घने जंगलों से घिरा हुआ है। इस जगह की शांत जलवायु और मैदानों का दृश्य पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू में बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं  घने जंगलों से घिरी यह जगह लोगों का मन मोह लेती है। यहां का अचलगढ़ किला, टॉड रॉक, नक्की झील और गोमुख मंदिर भी काफी पॉपुलर है।

1010

पुष्कर का तालाब, अजमेर
जयपुर के दक्षिण पश्चिम में स्थित अजमेर हिन्दू-मुस्लिम धर्म का संगम स्थल रहा है। अजमेर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुष्कर मंदिरों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। अरावली पर्वत श्रृंखला का नाग पर्वत अजमेर और पुष्कर को अलग करता है। यह भगवान ब्रह्मा के एकमात्र मंदिर के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इसे भगवान ब्रह्मा का निवास स्थान भी कहा जाता है। मन्दिर के बगल में ही एक मनोहर झील है जिसे पुष्कर झील के नाम से जाना जाता है। पुष्कर झील का इतिहास चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से है। झील का निर्माण 12वीं शताब्दी में उस वक्त शुरू हुआ था, जब लूनी नदी  के ऊपर बांध बनाया गया था। कहा जाता है कि गुरु गोविंद सिंह ने झील के किनारे गुरु ग्रंथ साहिब का पवित्र भाषण दिया था। 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
2nd TEST • SA vs AUS
Live
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(104.5 ov) 99 & 290/9
Day 5 - Session 3
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Recommended image2
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?
Recommended image3
Bikaner-Delhi Flight: 25 अक्टूबर से बदल जाएगा हवाई सफर, यात्रियों के लिए आई बड़ी खबर
Recommended image4
चुरू डबल मर्डर: खतरनाक है इस जल्लाद पिता की कहानी, इकलौते बेटे-बहू की हत्या कर पोती को बनाया अनाथ
Recommended image5
Air India Flight: हाइजैक अलर्ट, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट वाला मैसेज!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved