- Home
- States
- Rajasthan
- आसमान से टपका उल्कापिंड, तेज चमक के बाद हुआ एक धमाका और सीधे 4 फीट धरती में जा धंसा
आसमान से टपका उल्कापिंड, तेज चमक के बाद हुआ एक धमाका और सीधे 4 फीट धरती में जा धंसा
जालोर, राजस्थान. यहां शुक्रवार सुबह एक खगोलीय घटना सामने आई है। जालोर जिले के सांचोर कस्बे में सुबह करीब 7 बजे तेज धमाके के साथ एक उल्कापिंड जमीन पर गिरा। उसे देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाायत्री कॉलोनी के पास एक चमकीला पत्थर जमीन पर गिरा। उसके गिरते ही एक धमाका हुआ। पत्थर रेतीली जमीन में करीब 4 फीट नीचे धंस गया था। गिरने के काफी देर तक वो गर्म था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने उल्कापिंड को सुरक्षित जगह पर रखवा दिया है। उसका वजन 2.788 किलोग्राम आंका गया है। यह पत्थर किसी धातु-सा नजर आ रहा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उल्कापिंड का रंग काला है।
16

उल्कापिंड को आम बोलचाल में टूटा हुआ तारा भी कहते हैं। यह उल्काओं का वो टुकड़ा होता है, जो वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुंच जाता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
पृथ्वी पर कभी-कभार ही ऐसी घटनाएं होती हैं।
36
उल्कापिंडों के जरिये दूसरे गृहों के बारे में जानकारियां हासिल की जाती हैं।
46
इस तरह जमीन में धंसा मिला था उल्कापिंड।
56
इस उल्कापिंड को फिलहाल पुलिस ने सुरक्षित रखवा दिया है। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।
66
जब यह उल्कापिंड जमीन पर गिरा, तब किसी आग के गोले सा धधक रहा था।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos