- Home
- States
- Rajasthan
- राजस्थान के बीकानेर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत
राजस्थान के बीकानेर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां अवैध रूप से बन रही एक बिल्डिंग भरभराकर अचानक गिर गई। इसमें काम करने वाले 9 मजदूर मलबे में दब गए। जिसमें से तीन की मौके पर मौत हो गई। वहीं 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक दिन पहले ही शुरू हुआ था मकान का काम
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा रविवार शाम करीब गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुआ। बता दें कि पेट्रोल पंप के पास बनी इस बिल्डिंग की पहली मंजिल बनी हुई थी। एक दिन पहले से ही इसकी दसरी मंजिला का काम चल रहा था। लेकिन एक दिन बाद ही यह हादसा हो गया। जैसे ही लोगों ने बिल्डिंग को गिरते देखा तो आसपास के लौक दौड़कर मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक लोगों को मलबे से निकाल पाते तीन की मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद तमाम बड़े अफसर
हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन तमाम बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। जिसक बाद JCB की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। लेकिन एक की खोज फिलहाल जारी है।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पुलिस ने घायल मजदूरों को पीबीएम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल घनटा स्थल पर अफर-तफरी का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बड़ी संख्या में लोग हंगाम करने में जुटे हुए हैं।
सभी बिहार के रहने वाले हैं
बता दें कि हादसे के शिकार हुए सभी मजदूर मूल रूप से बिहार के रहन वाले हैं। हादसे में जो युवक घायल हुए हैं उनके नाम 28 साल के चुन्नीलाल, 30 साल के इरशाद, 22 साल के फिरोज, 30 साल के अर्जुन और मो. रफीक शामिल हैं।