- Home
- States
- Rajasthan
- खतरनाक निकली ये मां, जिसने अपनी बेटी को बना दिया विधवा..वजह जान लोग कह रहे ऐसी क्रूर महिला नहीं देखी
खतरनाक निकली ये मां, जिसने अपनी बेटी को बना दिया विधवा..वजह जान लोग कह रहे ऐसी क्रूर महिला नहीं देखी
जोधपुर (राजस्थान). हर मां अपनी बेटी के सुहाग सलामत रहे इसके लिए दुआ मांगती है। लेकिन राजस्थान से एक कलयुगी मां का क्रूर चेहरा सामने आया है, जिसने अपनी ही बेटी के पति की हत्या कर उसे विधवा बना दिया है। हैरानी की बात यह है कि इसके लिए उसने हत्यारों को 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। आरोपी महिला के साथ पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
| Published : Aug 04 2021, 02:14 PM IST / Updated: Aug 04 2021, 02:16 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, यह मामला जोधपुर जिले के मंडोर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां दो दिन पहले पुलिस ने एक बोरे से एक युवक का शव बरामद किया था। पुलिस इस मामले की पड़ताल में बारीकी से जुट गई और अब इसको लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। जहां इस ब्लाइंड मर्डर में आरोपियों की पहचान सास ग्यारसी देवी और दो उसके पड़ोसी जब्बर सिंह राजपुरोहित और धनराज वैष्णव को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने मृतक की पहचान विनोद ओड के रूप की है। जिसने चार साल पहले ग्यारसी देवी की बेटी से लव मैरिज की थी। लेकिन इस शादी से उसकी सास खुश नहीं थी क्योंकि मृतक मजदूरी करता था, जो सास को पसंद नहीं था। जबकि आरोपी महिला अमीर थी। यही बात उसे अक्सर चुबती रहती थी।
बता दें कि ग्यारसी देवी नहीं चाहती थी कि उसकी इकलौती बेटी किसी गरीब की पत्नी बनकर रहे। क्योंकि खुद का पति मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज रिटायर्ड हैं। उसके पास पैसों को कमी नहीं है। हालांकि पति का निधन हो चुका है, लेकिन ग्यारसी देवी को अच्छी पेंशन मिलती है। दुकानों का किराया भी आता है। वह किसी तरह से मजदूर दामाद से अपनी बेटी का पीछा छुड़ाना चाहती थी।
आरोपी सास ने दामाद को हटाने के लिए साजिश रची और इस खूनी खेल में उसने अपने दो पड़ोसी युवक जब्बर सिंह राजपुरोहित और धनराज वैष्णव को शामिल कर लिया। दोनों को 5 लाख की सुपारी देकर मर्डर का पूरा प्लान बताया।
31 जुलाई की रात मृतक अपनी पत्नी से मिलकर ससुराल से वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसे रास्ते में जब्बार और धनराज मिले और शराब पिलाने का बोलकर अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद शराब पिलाने के बिनोद का रस्सी से गला घोंटकर शव कट्टे में डालकर झाड़ियों में फेंक दिया।