- Home
- States
- Rajasthan
- राजस्थान की पॉलिटिक्स में तूफान लाने वाले सचिन पायलट की ये खास तस्वीरें उनके रुतबे को दिखाती हैं
राजस्थान की पॉलिटिक्स में तूफान लाने वाले सचिन पायलट की ये खास तस्वीरें उनके रुतबे को दिखाती हैं
जयपुर, राजस्थान. कांग्रेस में युवा नेतृत्व के तौर पर तेजी से उभरे सचिन पायलट अपनी ही सरकार के लिए दिक्कत बने हुए हैं। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बगावत करके सबको चौंका दिया है। हालांकि उनकी नाराजगी के संकेत काफी पहले से मिल चुके थे। वे मप्र के ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर चल पड़े हैं। सचिन एक शांत स्वभाव के नेता माने जाते हैं। सचिन की राजनीति में उनकी एंट्री अपने पिता राजेश पायलट के आकस्मिक निधन के चलते हुई थी। उन्हें राजनीति के गुर सीखने को मिले अपनी ससुराल से। उनकी पत्नी सारा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे फारुख अब्दुल्ला की बेटी हैं। बहरहाल, ताजा घटनाक्रम में पार्टी ने उन्हें उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। आइए देखते हैं सचिन पायलट की कुछ पुरानी तस्वीरें...

राजस्थान में सरकार के गठन के साथ ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट में पावर को लेकर मनमुटाव शुरू हो गया था।
सचिन पायलट राजस्थान के इकलौते ऐसे युवा नेता हैं, जिन्हें लोग पसंद करते हैं।
सचिन पायलट अपने युवा नेतृत्व राहुल गांधी के खास माने जाते रहे हैं।
सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुश नहीं थे।
सचिन पायलट शांत स्वभाव के नेता माने जाते हैं, लेकिन उनका यह रूप पहली बार देखने को मिला।
सचिन पायलट का एक अंदाज यह भी।
महंगाई के मुद्दे पर मोदी के खिलाफ सचिन पायलट।
अपने ससुर फारुख अब्दुल्ला और साले उमर अब्दुल्ला के साथ सचिन पायलट।
एक कार्यक्रम के दौरान बिल गेट्स के साथ सचिन पायलट।
राहुल गांधी के साथ एक जनसंपर्क अभियान के दौरान।
17 दिसंबर, 2018 को जयपुर के अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।