- Home
- States
- Rajasthan
- राजस्थान में बारिश से भंयकर तबाही: अपने ही घर में दफन हो गया पूरा परिवार, मलबा हटाया तो दबी थीं 7 लाशें
राजस्थान में बारिश से भंयकर तबाही: अपने ही घर में दफन हो गया पूरा परिवार, मलबा हटाया तो दबी थीं 7 लाशें
कोटा (राजस्थान). राजस्थान में जारी मसूलधार बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। वहीं बारिश ने बूंदी जिले में ऐसा कहर बरपाया है कि एक मकान ढहने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने घंटे ऑपरेशन करने के बाद सभी शव बरामद कर लिए हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे अपने ही घर में दफन हो गया पूरा परिवार
| Published : Aug 04 2021, 03:25 PM IST / Updated: Aug 04 2021, 06:28 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा केशवरायपाटन कस्बे में हुआ, जहां चंबल घाट पर बना एक मकान पूरी तरह से भरभराकर गिर गया। यह घटना रात करीब तीन बजे के आसपास की है। जब परिवार के 8 लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी अचानक मकान ढह गया और परिवार मलबे में दब गया। सिर्फ एक की जान बच सकी है।
केशवरायपाटन पुलिस उपाधीक्षक नीतिराज सिंह ने बताया कि यहां पर दो भाइयों महावीर और महेंद्र केवट का परिवार रहता था। उन्होंने तीन साल पहले नगर पालिका द्वारा नावघाट के पास टीले से मिट्टी का कटाव रोकने के लिए चंबल किनारे सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। लेकिन भारी बारिश की वजह से यह दीवार टूटकर उनके ही मकान पर गिर गई। जिसके चलते घर घिर गया है और सभी लोग मलबे में दब गए।
मकान ढहने से परिवार मलबे में दबने वालों की पहचान मीरा (40), तमन्ना (9), महेंद्र (35), अनिता (32), दीपिका (7), कान्हा (5) पूसी (खुशी) (10) की मौत हो गई। हादसे की मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पहुंची, लोगों को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी से खुदाई कराई गई। जिसके बाद शव बरामद किए गए। मौके पर जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी शिवराज मीणा भी पहुंचे हुए थे।
बता दें कि इस हादसे में घर के मुखिया महाबीर अकेले बचे हुए हैं। क्योंकि वह हादसे की आवाज सुनकर बाहर आ गया, इसलिए उसकी जान बच गई। वहीं उसका बेटा सुरेश भी बच गया, क्योंकि वो नाना के घर गया हुआ था। अगर वह भी घर होता तो शायद जिंदा नहीं होता।
मौसम विभाग बुधवार को भी पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। चंबल नदी के रौद्र रूप ने खतरा पैदा कर दिया है। 25 साल में दूसरी बार चंबल का ऐसा विकराल रूप देखने को मिल रहा है। हाड़ौती,बारां, कोटा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। अगले दो दिन इन के क्षेत्रों में तेज बारिश होने की आशंका है।