- Home
- States
- Rajasthan
- विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के हैरतअंगेज फैक्टः 500 गार्ड्स, 10 हजार लोग बैठ सकते हैं अंदर-देखिए तस्वीरें
विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा के हैरतअंगेज फैक्टः 500 गार्ड्स, 10 हजार लोग बैठ सकते हैं अंदर-देखिए तस्वीरें
राजसमंद. राजस्थान आज नया इतिहास रचने जा रहा है। राजस्थान के राजसमंद में बनी भगवान शिव की 369 फीट की प्रतिमा का आज मुरारी बापू लोकार्पण करेंगे। इस मूर्ति का निर्माण राजस्थान के लिए ट्यूब बिजनेसमैन ग्रुप ने करवाया है। करीब 10 साल में बनकर तैयार हुई यह मूर्ति अपने आप में काफी अनोखी है पूर्णविराम जो इतनी बड़ी है कि इसे पूरा देखने के लिए करीब 1 किलोमीटर दूर से देखना होता है। देखिए स्टैच्यू ऑफ बिलीफ देश को समर्पित दुनिया की सबसे बड़ी भगवान शिव की मूर्ति की तस्वीरें...

शनिवार से राजसमंद में 9 दिवसीय आयोजन शुरू होने जा रहे हैं। जिसमें कथा सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई भजन संध्या भी होगी। रोज यहां करीब 1 लाख लोग शिरकत करेंगे। जिनके खाने और रहने की व्यवस्था भी यही की गई है। रोज यहां करीब 1 लाख लोगों का खाना बनेगा।
यहां पर आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए करीब 500 सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। 9 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव और प्रदेश सीएम अशोक गहलोत समेत कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। इन लोगों के लिए भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
आज से शुरू होने जा रहे आयोजन को लेकर यहां पूरे इलाके में कई किलोमीटर तक लाइटिंग भी की गई है। वही जिस पांडाल में कथा होगी उसका टेंपरेचर फाउंटेन से मेंटेन किया जाएगा।
दिखने में यह मूर्ति बड़ी है। इसके अंदर होल्डी इतने बड़े हैं कि उनमें एक साथ 10000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसके साथ ही पूरी मूर्ति के अंदर के टूर के लिए करीब 4 घंटे का समय लगेगा।
वही स्मृति में 270 से 280 फुट की ऊंचाई पर जाने के लिए एक ब्रिज भी बनाया हुआ है। जो पूरा कांच का है। यह इस पूरे टूर का सबसे रोमांचक नजारा है। केवल मूर्ति के सामने बनी नंदी की प्रतिमा भी बेहद आकर्षक है जिसकी हाइट भी करीब 25 फीट है। जो खड़ी मुद्रा में नाचते हुए दिखाई देती है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।