बोरवेल से 18 साल की लड़की को बचाने 8 घंटे चला रेस्क्यू, लेकिन मैडम कहीं और मिलीं
दौसा, राजस्थान. राजस्थान के दौसा में 18 साल की लड़की के बोरवेल में कूदकर सुसाइड करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जब प्रशासन ने रेस्क्यू के दौरान पूरी जमीन खोद डाली, तब मालूम चला कि लड़की तो जयपुर में है। अपने प्रेमी के संग गुपचुप तरीके से भागने के चक्कर में 18 की एक लड़की ने ऐसा षड्यंत्र रचा कि पूरा गांव ही नहीं, जिला प्रशासन भी चकरघिन्नी बन गया। लड़की शुक्रवार सुबह अपने घर से निकली थी। वो अपने साथ अलग से कुछ कपड़े लेकर भी आई थी। उसने पहने हुए कपड़े गांव के एक बोरवेल के पास रखे। वहीं पर उसने एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा। उसमें लिखा-'अब मैं नहीं मिलूंगी…पापा व दादी से बहुत प्यार करती हूं… मैं बालाजी का फरिश्ता हूं।' जब किसी को इन चीजों पर नजर पड़ी, तो पूरे गांव में सन्नाटा खिंच गया। लोगों को लगा कि लड़की ने बोरवेल में कूदकर सुसाइड कर लिया है। लेकिन लड़की देर शाम जयपुर में अपने प्रेमी के संग मिली।
14

चौंकाने वाला यह मामला दौसा जिले की लालसोट तहसील के अनूपपुरा गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां रहने वाली 18 साल की अनोखी ने बोरवेल में कूदकर सुसाइड कर लिया है। लड़की की जान बचाने जिला प्रशासन सक्रिय हुआ ओर JCB के जरिये बोरवेल के समीप खुदाई शुरू कराई गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
करीब 8 घंटे तक खुदाई चलती रही। लेकिन रेस्क्यू टीम को कुछ हासिल नहीं हुआ। इस बीच पुलिस को कुछ शक हुआ। इसलिए इस रेस्क्यू के अलावा पुलिस ने एक टीम दूसरी जगह लड़की को खोजने में लगा दी। मोबाइल लोकेशन आदि की मदद से मालूम चला कि अनोखी तो जयपुर में है। शुक्रवार देर रात अनोखी को उसके प्रेमी के साथ जयपुर से पकड़ लिया गया। अब लड़की पुलिस कस्टडी में है।
34
पुलिस को शक था कि इतनी बड़ी लड़की बोरवेल में कैसे गिर सकती है। अगर गिरती भी, तो कुछेक फीट पर जाकर फंस जाती। जबकि रेस्क्यू टीम ने कई फीट तक गड्ढा खोद लिया था। इस बीच पुलिस ने लड़की की छोटी बहन से पूछताछ की। इसके बाद गांव के कुछ लड़कों के बारे में पता चला, जो अनोखी के प्रेमी के संपर्क में थे।
44
अनोखी ने गांव के ही एक लड़के के मोबाइल से जयपुर में मौजूद अपने प्रेमी को कॉल किया था। लड़की के परिजनों ने यह नंबर अपने किसी परिचित का बताया था। बस फिर क्या था, पुलिस ने एक टीम जयपुर भेजी और लड़की को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी मनराज मीणा ने बताया कि अनोखी का प्रेमी जयपुर में काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गुमराह करने के जुर्म में लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos