MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Womens Day : पत्रकार से टीचर फिर बनी IPS अफसर, जानिए क्यों इनका नाम सुनते ही कांप उठते हैंं अपराधी

Womens Day : पत्रकार से टीचर फिर बनी IPS अफसर, जानिए क्यों इनका नाम सुनते ही कांप उठते हैंं अपराधी

बीकानेर (राजस्थान). 8 मार्च को पूरी दुनिया में वुमेंस डे मनाती है। महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम करते हुए महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया जाता है। आज हर फील्ड में महिलाएं अपनी सफलता का परचमा लहरा रही हैं। चाहे फिर लड़ाकू विमान उड़ाने की बात हो या फिर खेल के मैदान की। वह संघर्ष करते हुए उन बुलंदियों को छूकर अपनी मिसाल कायम कर रही हैं। ऐसी ही एक महिला  IPS अफसर एसपी प्रीति चंद्रा की कहानी है, ईमानदारी से और हिम्मत से अपनी ड्यूटी करती हैं। यही वजह है कि वह लोगों में वो  लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हैं। अपराधियों के लिए तो सिर्फ उनका नाम ही काफी है। जिनके तीखे तेवर के तेवरों के आगे चंबल के बीहड़ों में डकैत एक के बाद एक सरेंडर कर चुके हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 07 2021, 04:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


महिला अधिकारी प्रीति चंद्रा 2008 बैच की IPS अफसर हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के सीकर की रहने वाली हं। वह अभी बीकानेर में SP की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।  इससे पहले वह साल 2012 से 2013 में बूंदी एसपी रह चुकी हैं। वह बीहड़ में डाकुओं को पकड़ने के लिए कैंप लगा चुकी हैं। डाकुओं में इतना भय बैठाया कि कई डकैतों ने खुद आकर उनके सामने सरेंडर कर दिया।

26


महिला दिवस के मौके पर IPS प्रीति चंद्रा ने दैनिक भास्कर से बात करते  हुए कहा कि आजकल अक्सर देखा जाता है कि जरा सी लड़ाई झगड़े के मामले में परिजन महिलाओं की ओर से गैंगरेप और छेड़छाड़ जैसे फर्जी लेकिन गंभीर आरोप लगवा देते हैं। जब ऐसी शिकायतें पर पुलिस     और कई एजेंसियों जांच करती हैं तो सच्चाई कुछ और ही निकलती है। लोग इन कानूनों का मिसयूज कर रहे हैं। यह सामान्य प्रवृति बनती जा रही है। आज सोचना चाहिए कि महिलाओं के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग ना हो। खास कर महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

36


IPS प्रीति चंद्रा प्रशासनिक सेवा से पहले टीचर थीं। जहां वह बच्चों को जीवन में पढ़ने वाली हर मुश्किलों से कैसे लड़ा जाता है, इसके बारे में बताती थीं। आईपीएस अधिकारी बनने से पहले वह पत्रकार भी रह चुकी हैं। आईपीएस अधिकारी बनने के बाद वो अलवर में एसएसपी रहीं। इसके बाद दी में एसपी और कोटा एसीबी में एसपी रह चुकी हैं। करौली की एसपी रहने के बाद इस समय वो बीकानेर में SP की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

46


 बूंदी में पुलिस अधीक्षक रहते हुए प्रीति चंद्रा मैडम ने सबसे पहले राजस्थान में बच्चियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा किया था, और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। कई नाबालिग लड़कियों को नरक से बाहर निकाला था। खुद उन्होंने कई ठिकानों पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसके चलते वह चर्चा में आ गईं थीं। लोग समझ गए थे कि प्रीति मैडम बहुत ही साहसी अधिकारी हैं।

56


IPS प्रीति चंद्रा का जन्म सीकर जिले के छोटे से गांव कुंदन में 1979 में हुआ था। उनके​ पिता रामचंद्र सूंडा भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। प्रीति ने शुरुआत में पत्रकारिता को अपना करियर बनाया था। लेकिन ​मन में कुछ बड़ा करने का जुनून सवार था। जिसके चलते वर प्राशसनिक सेवा में आने के लिए UPSC की तैयारी में जुट गईं। साल 2008 में इन्होंने बिना किसी कोचिंग के पहली ही बार के प्रयास में UPSC परीक्षा पास करके इतिहास रचते हुए  IPS अधिकारी बन गईं। उन्होंने एमए एमफिल तक की पढ़ाई की हुई है।
 

66

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved