MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 10 जुलाई 2021 राशिफल: मिथुन राशि वालों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, कर्क राशि वाले रोग से रहेंगे परेशान

10 जुलाई 2021 राशिफल: मिथुन राशि वालों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, कर्क राशि वाले रोग से रहेंगे परेशान

10 जुलाई, शनिवार को आषाढ़ मास की अमावस्या है। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिचरी अमावस्या कहलाएगी। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 09 2021, 06:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
फायदा - आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दोस्तों से मदद मिलेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
नुकसान- आप पर कामकाज का बोझ ज्यादा रहेगा। जरूरी कामों में भी देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीराम को तुलसी के दानों की माला अर्पित करें।
 

212

वृष
फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज आपमें ऊर्जा ज्यादा रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नुकसान- समय पर काम निपटाने का रहेगा। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं, वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।
 

312

मिथुन
फायदा- नए दोस्त बन सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- आज आपको हर काम सावधानी से करना चाहिए। आपका पैसा उलझ सकता है। परिवार में भी विवाद होने की संभावना है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि मंत्रों का जाप करें।
 

412

कर्क
फायदा- आज कोई नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नया काम मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में किसी की भी बुराई से बचें। लाइफ पार्टनर पर गुस्सा हो सकते हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल कपड़ा दान करें।
 

512

सिंह
फायदा- धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपके ज्यादातर फैसले आज सही रहेंगे।
नुकसान- समय का मैनेजमेंट ठीक से नहीं कर पाएंगे। उधार देने वाले परेशान कर सकते हैं। परिवार पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे।
उपाय- किसी गरीब को भोजन करवाएं।
 

612

कन्या
फायदा- नए कामों की प्लानिंग हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुधार होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी पर मूड ऑफ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- केला और पीली मिठाई किसी गरीब को खिलाएं।
 

712

तुला
फायदा- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसे कमाने के अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
नुकसान- नकारात्मक विचारों में उलझ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत भी बिगड़ सकती है। नींद की कमी से आप परेशान हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
 

812

वृश्चिक
फायदा- पार्टनरशिप में चल रही पुरानी परेशानी सुलझ सकती है। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। आज सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- आपकी मेहनत की फल दूसरों को मिल सकता है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय-  किसी गरीब को जूतों का दान करें।
 

912

धनु
फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- दिखावे पर अधिक खर्च हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- किसी बूढ़े ब्राह्मण या पुजारी को गेहूं और लाल मिठाई दान करें।

1012

मकर
फायदा - आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। पुरानी मेहनत का फायदा आज मिल सकता है।
नुकसान- लाइफ पार्टनर पर ज्यादा खर्चा हो सकता है। आज आप बड़े फैसले न लें। किसी से बहस न करें। आपके दुश्मन हावी हो सकते हैं।
उपाय- गरीब महिला को सुहाग की सामग्री का दान करें।
 

1112

कुंभ
फायदा- किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय सही है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं।
नुकसान- जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। करियर को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न पड़ें।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।
 

1212

मीन
फायदा-  कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिल सकता है। पति-पत्नी के विवाद सुलझ सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस और नौकरी में नया काम शुरू न करें। अनियमित खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। दुश्मन नुकसान पहुंचा सकता है।
उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved