MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Horoscope Today आज का राशिफल 10 नवंबर 2021: वृष वालों को रहेगी संतान की चिंता, मकर वालों को करनी होगी भाग-दौड़

Horoscope Today आज का राशिफल 10 नवंबर 2021: वृष वालों को रहेगी संतान की चिंता, मकर वालों को करनी होगी भाग-दौड़

उज्जैन. 10 नवंबर, बुधवार को सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही शनि और गुरु ग्रह स्थित है। इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 10 2021, 08:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग आज प्रबल होगा और उस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में कुछ नये अधिकार दिए जा सकते हैं।

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 

212

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी घर व बाहर कहीं भी किसी से बहसबाजी में नहीं उलझना है, नहीं तो आपको अकारण ही मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन आज आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित सकते हैं, उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज रखने को कहें।

उपाय- दूध का दान जरूरमंदों को करें।
 

312

आज व्यापार में व्यस्तता के कारण आपका आपकी माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक बिजनेस मे जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। 

उपाय- बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
 

412

राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज भी उत्तम रहेगा। 

उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
 

512

यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझ जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वह काम सरलता के साथ पूरा होगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में डील करते समय किसी के बहकावे में ना आएं।

उपाय- हरे रंग का रूमाल जेब में रखें। 
 

612

यदि आपका किसी मित्र से कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, आज उनके हाथ कोई अपॉर्चुनिटी आ सकती है। आज का दिन आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। 

उपाय- वाहन पर काली हल्दी का तिलक लगाएं।
 

712

विद्यार्थियों के मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर के पुराने वाले लटके हुए कार्यों को पूरा करने का आज आपको मौका मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के नये प्रस्ताव आएंगे। आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। 

उपाय- कंबल का दान करें।

812

आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस के लिए आज आपको पिता या किसी जानकार व्यक्ति से सलाह देनी पड़ सकती है। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। 

उपाय- चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
 

912

नौकरी में आज आपके सुझावों का स्वागत करेंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए छोटे दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका आपको अपने व्यापार में लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके ऊपर कोई पुराना का कर्जा है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे।

उपाय- गेंदे के फूल भगवान विष्णु को चढ़ाएं।
 

1012

रोजगार के क्षेत्र में सफलता न मिलने के कारण आपका मन निराश हो सकता हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी की बात को समझना होगा, नहीं तो उनके बीच कोई वाद विवाद हो सकता है। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता है। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। शाम को कोई मित्र मिलने आ सकता है।

उपाय- हनुमानजी को गुलाब की माला अर्पित करें।
 

1112

प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन व्यापार के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए भी उत्तम रहेगा।

उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

1212

विवाह योग्य लोगों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे जिन्हे परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। आज आपको पिताजी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। यदि आपके घर का कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। 

उपाय- कांटेदार पौधे पर जल चढ़ाएं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved