- Home
- Astrology
- Horoscope
- Aaj Ka Rashifal 10 अक्टूबर 2021: कर्क वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, कन्या वालों को मिलेगा रोजगार
Aaj Ka Rashifal 10 अक्टूबर 2021: कर्क वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, कन्या वालों को मिलेगा रोजगार
उज्जैन. 10 अक्टूबर, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी का योग बन रहा है। इस दिन उपांग ललिता व्रत किया जाएगा। रविवार की सुबह सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार को अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन रवि और आयुष्मान नाम के 2 शुभ योग भी बन रहे हैं। इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

फायदा- परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। बिजनेस के लिए अच्छा दिन है।
नुकसान- लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कमजोर सेहत परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
फायदा- पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- लाल रूमाल जेब में रखें।
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
फायदा- लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे न करें। पत्नी से थोड़ी अनबन हो सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक लगाएं।
फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस में आपके आइडिया सबको पसंद आएंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- संतान की सेहत बिगड़ सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। भावुकता में गलत फैसला लेने से बचें।
उपाय- भगवान सूर्यदेव को लाल फूल चढ़ाएं।
फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।
फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।
फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।
फायदा- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मदद करेंगे।
नुकसान- जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
फायदा- मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- राशि स्वामी गुरु के मंत्रों का जाप करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।