MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 10 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष वालों को हो सकता है फायदा, वृष वालों के काम से खुश होंगे अधिकारी, जानें अपना दिन

10 नवंबर 2020 का राशिफल: मेष वालों को हो सकता है फायदा, वृष वालों के काम से खुश होंगे अधिकारी, जानें अपना दिन

उज्जैन. 10 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 10 2020, 12:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

212

फायदा- लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे।
नुकसान- जौखिम भरे सौदे करने से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। जिद में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

312

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- दांपत्य जीवन में विवाद संभव है। ऑफिस और घर के बीच संतुलन नहीं बना पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालें।

412

फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

512

फायदा- दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा। पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

612

फायदा- नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। गलत फैसले के कारण आलोचना हो सकती है।
उपाय- 11 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।

712

फायदा- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में प्लानिंग सक्सेस होगी।
नुकसान- पैसों की तंगी के कारण मन उदास रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

812

फायदा- विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की बचत होगी, सेविंग बढ़ेगी।
नुकसान- कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

912

फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। काम समय पर पूरा होने से आराम का समय मिलेगा।
नुकसान- भाइयों से विवाद हो सकता है। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के काम न करें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाएं।

1012

फायदा- राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है। मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा।
नुकसान- किसी की बात में आकर गलत कदम न उठाएं। ऑफिस में परेशानी का अनुभव करेंगे। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालें।

1112

फायदा- नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है।
नुकसान- कोई बुरी खबर आपको आज मिल सकती है। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- भगवान शिव की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलें।

1212

फायदा- नौकरी में मनचाही जगह तबादला हो सकता है। आज कोई बहुत पुराना विवाद सुलझ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। विवादों से बचने की कोशिश करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved