MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 11 जुलाई 2021 राशिफल: सिंह राशि वाले करेंगे करियर की प्लानिंग, कन्या राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

11 जुलाई 2021 राशिफल: सिंह राशि वाले करेंगे करियर की प्लानिंग, कन्या राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

उज्जैन. 11 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। इस दिन सूर्योदय पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 10 2021, 11:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
फायदा- पिता की सहायता से पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। पुराना विवाद आज सुलझ सकता है।
नुकसान- झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं।
 

212

वृष
फायदा- सरकारी लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

 

312

मिथुन
फायदा- नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।
उपाय- काली मां के मंदिर में दीपक जलाएं।
 

412

कर्क
फायदा- पुराने कामों का अच्छा फल आज मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। 
नुकसान- झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। आलस के कारण कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें।
उपाय- गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें।

512

सिंह
फायदा- करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों की मदद मिल सकती है।
नुकसान- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।
 

612

कन्या
फायदा- बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें।
 

712

तुला
फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।
नुकसान- बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।
 

812

वृश्चिक
फायदा- उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

912

धनु
फायदा- पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसमी बीमारियों हो सकती हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें।
 

1012

मकर
फायदा- कोर्ट-कचहरी के काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
 

1112

कुंभ
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं। किसी की बातों में न आएं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
 

1212

मीन
फायदा- बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- आपकी कोई खास बात सभी को पता चल सकती है। कोई नया एग्रीमेंट आज न करें। कानूनी मामलों के बचकर रहें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved