MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 11 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक वालों का अचल संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन

11 सितंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक वालों का अचल संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 11 सितंबर, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.45 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में आ चुका है। राहु पहले से ही इस राशि में स्थित है। राहु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने ने ग्रहण योग बनेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 10 2020, 11:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- संतान सहायता प्रदान करेगी। नए कार्य की ओर अग्रसर होंगे। सुखद सूचनाएं मिलेंगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे।
नुकसान- कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले फंस सकते हैं। लेन-देन में लापरवाही करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें।

212

फायदा- कहीं घूमने का योग बन सकता है। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। दुश्मन हावी नहीं हो पाएंगे।
नुकसान- नौकरी में अनचाहा तनाव हो सकता है। निवेश में किसी भी तरह का जोखिम न लें। भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- तुलसी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

312

फायदा- सरकारी महकमे से सहयोग प्राप्त होगा और योजनाएं सफल होंगी।  अचल संपत्ति खरीदने का योग बन रहे हैं। आय बेहतर बनी रहेगी।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद हो सकता है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और पूजा करें।

412

फायदा- कर्ज का भुगतान समय पर करेंगे। अच्छी सलाह से सही निर्णय लेने में सफल होंगे। किसी के सहयोग से मकान या जमीन खरीद सकते हैं।
नुकसान- बिजली उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है। संतान की चिंता भी रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं और पूजा करें।

512

फायदा- संतान पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। नई नौकरी भी मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- ऑफिस में चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

612

फायदा- नए व्यापारिक प्रस्ताव एवं खुशी की प्राप्ति होगी। प्रेम में सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
नुकसान- अन्य स्रोतों से लाभ कम हो सकता है। संतान संबंधी समस्या हो सकती है। भाइयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।
उपाय- राशि स्वामी ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

712

फायदा- स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। विरोधियों से संबंध में सुधार आएगा। समकक्षों से बेहतर काम करने में सक्षम होंगे।
नुकसान- संतान के प्रति भी सख्त रवैया हो सकता है। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पत्नी से छोटे-छोटे विवाद हो सकते हैं।
उपाय- गाय को रोटी या हरी घास खिलाएं।

812

फायदा- बिजनेस से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है।
नुकसान- अचल संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। लोन संबंधी काम अटक सकते हैं। न्यायालयीन विवादों में पक्ष कमजोर हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को खड़ी हल्दी की 11 गठान चढ़ाएं।

912

फायदा- काम में तेजी एवं स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी।
नुकसान- घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। विरोधी सिर उठाने का प्रयास करेंगे। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक दूध और शुद्ध जल से करें।

1012

फायदा- प्रेम में सफलता प्राप्त हो सकती है, मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के सहयोग में स्थितियां नियंत्रण में आ सकती हैं। माता से सुख प्राप्त होगा।
नुकसान- सरकारी कामों में तकलीफ आ सकती है। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें। पत्नी के व्यवहार के कारण मन में अशांति बनी रहेगी।
उपाय- पानी में एक चुटकी केसर डालकर स्नान करें।

1112

फायदा- महिलाओं को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। शेयर में निवेश से धन लाभ हो सकता है। कुछ सुखद आश्चर्यजनक घट सकता है।
नुकसान- विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। कोई अज्ञात भय रहेगा, लेकिन गंभीर बात नही रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी।
उपाय- गरीबों को अपनी इच्छा अनुसार भोजन करवाएं।

1212

फायदा- धार्मिक कार्य में रुचि होगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ रहेगा एवं व्यापार तरक्की पर रहेगा।
नुकसान- ऑफिस में विरोधी सक्रिय रह सकते है। वाहन से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कलह और भी बढ़ सकती है।
उपाय- भैरवजी को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved