MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 12 दिसंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, जानें अपना दिन

12 दिसंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 12 दिसंबर, शनिवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन विशाखा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बन रहा है। शनिवार की रात करीब 9.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 11 2020, 06:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा।
नुकसान- आज कोई बड़ा सौदा न करें। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

212

फायदा- विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है। आज आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं।

312

फायदा- काम समय पर पूरा कर पाएंगे। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
नुकसान- कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।

412

फायदा- परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- अग्नि में घी-गुड़ की आहुति दें।

512

फायदा- नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।  
नुकसान- सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

612

फायदा- शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है।
नुकसान- पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- किसी विवाहित महिला को मेहंदी का दान करें।

712

फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाएगा। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी।
उपाय- नदी में नारियल प्रवाहित करें।

812

फायदा- रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है।
उपाय- बिल्वपत्र के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।

912

फायदा- आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे। मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 
नुकसान- प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। 
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।

1012

फायदा- पुराने रोगों में आराम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
नुकसान- भाइयों में विवाद हो सकता है। कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह के फल चढ़ाएं।

1112

फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

1212

फायदा- नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।
नुकसान- ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें।
उपाय- 7 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved