- Home
- Astrology
- Horoscope
- 12 मई राशिफल: कुंभ वाले वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं बना पाएंगे जिसका असर मैरिड लाइफ पर पड़ सकता है, जानें अपना दिन
12 मई राशिफल: कुंभ वाले वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं बना पाएंगे जिसका असर मैरिड लाइफ पर पड़ सकता है, जानें अपना दिन
उज्जैन. 12 मई, बुधवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। वृष राशि में पहले से ही शुक्र, बुध और राहु स्थित है। इन चारों ग्रहों के एक ही राशि में होने से आपकी राशि पर क्या असर होगा, जानिए…

फायदा- पैसों की तंगी दूर होगी। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बुरी खबर भी आपको आज मिल सकती है।
उपाय- भगवान शिव की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलें।
फायदा- आज कोई बहुत पुराना विवाद सुलझ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में मनचाही जगह तबादला हो सकता है।
नुकसान- विवादों से बचने की कोशिश करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।
फायदा- आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। गलत फैसले के कारण आलोचना हो सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- 11 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।
फायदा- मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।
फायदा- ऑफिस में सभी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- निवेश करते समय सावधानी रखें। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद खत्म हो सकता है।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।
फायदा- आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में प्लानिंग सक्सेस होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। पैसों की तंगी के कारण मन उदास रहेगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।
फायदा- कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। काम समय पर पूरा होने से आराम का समय मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के काम न करें तो बेहतर रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाएं।
फायदा- मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है।
नुकसान- ऑफिस में परेशानी का अनुभव करेंगे। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी की बात में आकर गलत कदम न उठाएं।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालें।
फायदा- करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की बचत होगी, सेविंग बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नुकसान- पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।
फायदा- दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस और घर के बीच संतुलन नहीं बना पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद संभव है।
उपाय- चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालें।
फायदा- भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। जिद में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। जौखिम भरे सौदे करने से बचें।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।