- Home
- Astrology
- Horoscope
- 13 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि के नौकरीपेशा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, कैसा होगा आपका दिन
13 अगस्त 2020 का राशिफल: सिंह राशि के नौकरीपेशा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, कैसा होगा आपका दिन
उज्जैन. 13 अगस्त, गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

फायदा- कानूनी मामलों में फायदा हो सकता है। नौकरी के नए मौके मिल सकते हैं। एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आज आप खर्चों से परेशान हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पैसा कमाने के लिए थोड़ा जोखिम ले सकते हैं।
उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।
फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद विदेश यात्रा हो सकती है। परिवार के पुराने मसले हल सकते हैं।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर नदी या तालाब में डालें।
फायदा- बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई ईनाम भी मिल सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। कुछ लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
उपाय- गणेश मंदिर में हरी मूंग की दाल चढ़ाएं।
फायदा- कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचे। विवादों से दूर ही रहें। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
उपाय- माता पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कम्प्यूटर विषय से जुड़े स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।
नुकसान- नौकरीपेशा को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जमा पूंजी खर्च हो सकती है। किसी से पैसा उधार भी लेना पड़ सकता है।
उपाय- पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
फायदा- संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। कोई नया बिजनेस प्लान बन सकता है।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसों को लेकर विवाद संभव है। जोखिम वाला काम करने से बचें।
उपाय- शुद्ध जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
फायदा- पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। पार्टटाइम जॉब शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में भी फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- माता की सेहत खराब हो सकती है। किसी की बातों से आपका दिल दुख सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
फायदा- दोस्तों से मदद मिलेगी। समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
फायदा- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने को योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। कोई नया काम शुरू न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशान करने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।
फायदा- संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने रोग में आराम मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- नदी में काले तिल प्रवाहित करें।
फायदा- पैसों से जुड़ा फायदा भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें। लाइफ पार्टनर की कोई बात परेशानी बड़ा सकती है।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।
फायदा- कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। रोजगार मिलने के योग भी बन रहे हैं। आज परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- आपकी कंजूस प्रवृत्ति नुकसान करवा सकती है। दुश्मनों से सावधान रहें। अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
उपाय- किसी गरीब को जूतों का दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।