MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • शनिवार का राशिफल: मीन राशि वालों को प्रेम संबंध में परेशानी आ सकती है, कैसा होगा आपका दिन ?

शनिवार का राशिफल: मीन राशि वालों को प्रेम संबंध में परेशानी आ सकती है, कैसा होगा आपका दिन ?

उज्जैन. 14 मार्च, शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा। शनिवार को विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग इस दिन बन रहा है। शनिवार की दोपहर लगभग 12.36 पर चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन- 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 13 2020, 06:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
(फायदा)- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है।... (नुकसान)- दूसरों के मामले में दखल न दें। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं।... (उपाय)- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
212
(फायदा)- सेहत के लिए दिन अच्छा है। मनचाही नौकरी मिल सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।... नुकसान- कोई नया काम शुरू करने से बचें। जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।... (उपाय)- घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
312
(फायदा)- बिजनेस में फायदा हो सकता है। जीवन साथी से कोई उपहार मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।... (नुकसान)- लेन-देन में सावधानी रखें। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।... (उपाय)- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
412
(फायदा)- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।... (नुकसान)- सोच में नकारात्मकता और बेवजह परेशानी भी हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। वाहन से सावधान रहें।... (उपाय)- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
512
(फायदा)- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी।... (नुकसान)- निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है।... (उपाय)- हनुमानजी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
612
(फायदा)- पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है। मकान या जमीन खरीद सकते हैं। संतान के सहयोग से बिजनेस में फायदा होगा।... (नुकसान)- प्रेम में असफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है। पैसों से जुड़े मामले आज उलझ सकते हैं।... (उपाय)- बच्चों को चाकलेट बाटें।
712
(फायदा)- कारोबारी यात्रा हो सकती है। ऑफिस में आपकी योग्यता को सराहा जाएगा। आज किए कामों का फायदा भविष्य में मिलेगा।... (नुकसान)- कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है। संतान की असफलता से मन दुखी रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं।... (उपाय)- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
812
(फायदा)- नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं।... (नुकसान)- किसी को पैसा उधार न दें। दूसरे लोग आपसे अपना काम निकलवा सकते हैं। कोई अपना व्यक्ति धोखा दे सकता है।... (उपाय)- माता कै पैर छूकर घर से निकलें।
912
(फायदा)- ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होंगे। पुराना कर्ज आज चुकता कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है।... (नुकसान)- अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।... (उपाय)- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।
1012
(फायदा)- वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। नए दोस्त बनेंगे, जो आगे आपको फायदा पहुंचाएंगे। खोई हुई चीज मिलने से खुशी होगी।... (नुकसान)- किसी को पैसा उधार न दें। कोई अनचाहा काम आज आपको करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी और भी तकलीफ दे सकती है।... (फायदा)- चींटियों के लिए आटा-शक्कर मिलाकर सुनसान जगह पर रखें।
1112
(फायदा)- बिजनेस के लिए दिन ठीक है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन हैं। पहले किए गए कामों का फायदा आज मिल सकता है।... (नुकसान)- जौखिम भरे फैसले न करें। किसी अनचाहे काम में समय खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।... (उपाय)- किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
1212
(फायदा)- विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।... (नुकसान)- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।... (उपाय)- सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved