MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 14 मई 2021 राशिफल: वृषभ राशि वाले लेन-देन करते समय ध्यान रखें, कानूनी मामले में उलझ सकते हैं, जानें अपना दिन

14 मई 2021 राशिफल: वृषभ राशि वाले लेन-देन करते समय ध्यान रखें, कानूनी मामले में उलझ सकते हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 14 मई, शुक्रवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन वृष राशि में बुध और सूर्य के एक साथ होने बुधादित्य नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। शुक्रवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मेष में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 13 2021, 06:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छी आय की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी बात पर आपकी बुराई हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करें।

212

फायदा- मेहनत का फायदा मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा।
नुकसान- कानूनी मामले और उलझ सकते हैं। कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकता है। लेन-देन करते समय ध्यान रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

312

फायदा- पराक्रम में वृद्धि होगी एवं सफलता प्राप्त होगी। कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। संतान से खुशी प्राप्त होगी। 
नुकसान- लव लाइफ के लिए परेशानी वाला दिन है। आपकी कोई गुप्त बात आज सबको पता चल सकती है। हेल्थ में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

412

फायदा- विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। कोई मनोरंजक यात्रा हो सकती है।
नुकसान- जोखिम वाले काम न करें। विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। कोई नया प्रयोग असफल हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को किताब, कॉपी, पेन आदि चीजें दान करें।

512

फायदा- आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- परीक्षा परिणाम कमजोर हो सकता है। अपच की शिकायत रहेगी। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।

612

फायदा- समय अनुकूल है। बाधाएं समाप्त होंगी व सभी ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। कोई नया काम हाथ आ सकता है।
नुकसान- निवेश सोच-समझकर करें। किसी को पैसा उधार न दें। स्कीन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय- किसी गरीब लड़की को कपड़ों का दान करें।

712

फायदा- आय में सुधार होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। संतान की हेल्थ को लेकर चिंता रहेगी। पैसा अधिक खर्च हो सकता है।
उपाय- शनि का दान लेने वालों को नए जूते खरीदकर दें।

812

फायदा- आज ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे। कानूनी मामले आज सुलझ सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार होगा।
नुकसान- काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आपकी बात आज किसी का दिल दुखा सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- नदी में चने का दाल प्रवाहित करें।

912

फायदा- मनचाही नौकरी मिल सकती है। फायनेंस के क्षेत्र में जाने का मन होगा। पढ़ाई में मन लगा रहेगा।
नुकसान- हार्ट पेशेंट खुद का ध्यान रखें। प्रेम में निराशा मिल सकती है। कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।

1012

फायदा- बच्चों के साथ रहने का समय मिलेगा। बिजनेस में भी उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। प्रेम में तनाव बन सकता है।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

1112

फायदा- आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश का फायदा मिलेगा।
नुकसान- वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है।
उपाय- ब्राह्ण को पीले वस्त्रों का दान करें।

1212

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस में कोई परेशानी हो सकती है। आता हुआ पैसा किसी कारण से रूक सकता है। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved