MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 16 अगस्त 2021 Rashifal: सिंह राशि वालों को मिल सकते हैं विवाह प्रस्ताव, मिथुन राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण

16 अगस्त 2021 Rashifal: सिंह राशि वालों को मिल सकते हैं विवाह प्रस्ताव, मिथुन राशि वाले वाणी पर रखें नियंत्रण

उज्जैन. 16 अगस्त, सोमवार को श्रावण (Sawan) मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। रविवार (Sunday) की रात से चंद्रमा तुला से वृश्चिक राशि में आ चुका है। इस राशि में केतु पहले से स्थित है। वृश्चिक राशि में केतु और चंद्रमा का योग होने से ग्रहण योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 15 2021, 03:02 PM IST| Updated : Aug 15 2021, 03:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। करीबी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकते हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- अस्पताल में रोगियों को फल का दान करें।

212

फायदा- आत्मविश्वास के चलते हर काम में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें।

 

312

फायदा- कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। टेंशन वाले मामलों में आज राहत मिल सकती है। अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसा निवेश न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। आंख से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

412

फायदा- मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

512

फायदा- विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं।
नुकसान- कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।

 

612

फायदा- पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है।
नुकसान- आज कहीं पैसा उलझ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

712

फायदा- पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। अपनी मेहनत पर परिवार वालों को गर्व होगा।
नुकसान- वाहन के मामलों में सावधानी रखें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें। कानूनी मसलों से दूर ही रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

812

फायदा- पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। निवेश के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। 
नुकसान- मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। किसी मामले में कन्फ्यूजन हो सकता है।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

 

912

फायदा- किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- फालतू विवादों में उलझने से बचें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- पानी में कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

1012

फायदा- किसी उधार लिया पैसा आज चुका सकते हैं। जॉब के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

1112

फायदा- आज कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं। नए लोगों से फायदा हो सकता है।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। खर्च ज्यादा हो सकता है। ब्लड प्रेशर और शुगर वाले मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की जितनी संभव हो मदद करें।

 

1212

फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। तेल से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved