MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Aaj Ka Rashifal 19 अक्टूबर 2021: मेष वालों को हो सकता है नुकसान, तुला वाले बनाएंगे बिजनेस प्लान

Aaj Ka Rashifal 19 अक्टूबर 2021: मेष वालों को हो सकता है नुकसान, तुला वाले बनाएंगे बिजनेस प्लान

उज्जैन. 19 अक्टूबर, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.43 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग बन रहे हैं। मंगलवार को बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। इसका असर भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 19 2021, 07:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। दिन मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- अचानक धन हानि की संभावना है। सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
 

212

फायदा- आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है।
नुकसान- आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। किसी के साथ कोई विवाद या उलझन की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।
उपाय- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।
 

312

फायदा- पुरानी समस्याओं का अंत हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
 

412

फायदा- आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में भी आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।
 

512

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी है तो वो भी दूर हो सकती है। आज आपका समय अच्छा बीतेगा। सब अपने आप ठीक हो जाएगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। किए गए काम का रिजल्ट न मिलने से थोड़े परेशान होंगे।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।
 

612

फायदा- आज आपका पराक्रम बढ़ सकता है। काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको कुछ झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।
 

712

फायदा- आज व्यापार में नई योजना बन सकती है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। सभी के साथ मिल कर चलना और सामूहिक काम करना आपके हित में रहेगा।
नुकसान- कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।
 

812

फायदा- आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चली आ रही  परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा।
नुकसान- किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें।
उपाय- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।
 

912

फायदा- आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कामों का फल भी आपको मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, खासतौर पर सेहत को लेकर।  आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
उपाय- छोटे बच्चे को किताब दिलाएं।
 

1012

फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है।
नुकसान- परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

1112

फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में आप लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई नया काम करने का मन बनेगा और आप उसमें सफल हो सकते हैं।
नुकसान- आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।
 

1212

फायदा- नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। 
नुकसान- पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर ही घर से निकलें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved